Haryana Crime: बंजर जमीन में 6 फ़ीट दबा मिला युवक का शव, पूरे गांव में हड़कंप

Haryana Crime: बंजर जमीन में 6 फ़ीट दबा मिला युवक का शव, पूरे गांव में हड़कंप

Murder in Rohtak: हरियाणा के रोहतक जिले के गद्दी खेड़ी गांव में एक मजदूर की हत्या कर शव झाड़ियां में 6फीट गड्ढा खोद जमीन में दफना दिया। यही नहीं शव पर नमक भी डाला गया ताकि शव जल्दी गल सके। वहीं सूचना पाकर पुलिस और एफएसएल की टीमों ने मौके पर पहुंची मृतक गांव का ही रहने वाला 40वर्षीय परजीत था जो शनिवार को लापता हो गया था। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने परिजनों को ही 72घंटे तक युवक को तलाशने की बात कही जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक की तलाश की तो युवक की हत्या कर शव को गड्ढे में दबाया गया था।

रोहतक जिले के गद्दी खेड़ी गांव का 40वर्षीय परजीत मेहनत मजदूरी का काम करता था जो शनिवार को अचानक से घर से लापता हो गया जिसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की और कलानोर थाने में इसकी शिकायत दी लेकिन पुलिस ने भी पीड़ित परिवार को यह कह कर टाल दिया कि 72घंटे तक वह खुद ही तलाश करें इसके बाद परिजनों ने इधर-उधर तलाश करने के बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में ही तलाश शुरू की तो बंजर पड़ी जमीन में झाड़ियां में उबरी हुई मिट्टी देखकर शक हुआ खुदाई करने पर जमीन के 6फीट नीचे जमीन  में शव दबा हुआ था। यही नहीं आरोपियों ने शव मिट्टी में जल्दी गल जाए इसके लिए ऊपर नमक भी डाल दिया। वहीं सूचना पाकर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को जमीन से बाहर निकाल।

72 घंटे से था लापता

वहीं परिजनों का कहना है कि शनिवार को ही परजीत लापता हो गया था जिसकी अपने स्तर पर तलाश करने के बावजूद भी नहीं मिला तो नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने यह कहते हुए टाल दिया कि 72घण्टे तक परिजन परजीत की तलाश करें, बाद में ग्रामीणों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया गया तो झाड़ियां में उबरी हुई जमीन देखी तो गड्ढा खोद कर देखा तो गड्ढे से मृतक का पांव बाहर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी राकेश मलिक का कहना है कि अभी किस तरह से परजीत की हत्या की गई है यह जांच का विषय हैय और पुलिस और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया था जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

 

Leave a comment