Rohtak Crime: पति-पत्नी के झगड़े में दमाद ने सास को उतारा मौत के घाट, हत्या कर आरोपी हुआ फरार

Rohtak Crime: पति-पत्नी के झगड़े में दमाद ने सास को उतारा मौत के घाट, हत्या कर आरोपी हुआ फरार

Haryana Crime:हरियाणा के रोहतक में देर शाम को आज रोहतक शहर के सेक्टर-एक की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक दामाद ने अपनी सास की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस को करीब साढ़े नौ बजे एक सूचना प्राप्त हुई थी कि सेक्टर एक हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक महिला की चाकू मार कर हत्या की हुई है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची मृतिका की पहचान हेमंती देवी निवासी बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस में जांच में पाया कि मृतक महिला के छोटे दामाद ने उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी।महिलाकल ही अपने मंझले दामाद के साथ अपनी बेटियों से मिलने बिहार से रोहतक आई थी।मृतक महिला की छोटी बेटी के साथ उसका दामाद शराब पीकर लड़ाई कर रहा था। तभी उसने बीच बचाव किया। नशे की हालत में दमाद ने घर में रखे एक तेज धार चाकू से अपनी सास पर कई वार कर दिए। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक महिला की दो बेटी और दामाद रोहतक में किराए के मकान में अलग-अलग रहे है। दोनों मेहनत मजदूरी करते है।मृतका के मंझले दामाद शंभू पासवान ने बताया कि वह तो मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। छोटी बेटी के दामाद मंगल ने सास पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच का झगड़ा हुआ था उसने बीच बचाव किया था। इसी रंजिश में उसने इस घटना को अंजाम दिया।मेरे ससुर मुंबई में गाड़ी चलाते है।फिलहाल, पुलिस आरोपी की तालाश में जुटी हुई है।

Leave a comment