Rohtak Crime: रोहतक में बदमाशों का आतंक, बंदूक की नोक पर तीन लाख की लूट; मचा हड़कंप

Rohtak Crime: रोहतक में बदमाशों का आतंक, बंदूक की नोक पर तीन लाख की लूट; मचा हड़कंप

Rohtak Crime: हरियाणा के रोहतक शहर के झज्जर चूंकि रोड पर लेबर चौक पर एक शराब की दुकान पर पिस्तौल के बल पर तीन लाख की लूट का मामला सामने आया है।पुलिस को सूचना मिली कि दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर तीन लाख की लूट की है इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर पता चला की दो बदमाश पैदल आए थे उन्होंने पहले शराब की दुकान पर पिस्तौल दिखा कर सेल्समैन से गले में रखे तीन लाख कैश ले गए वहां से गुजर रहे एक डिलवरी बॉय की बाइक पिस्टल दिखाकर उससे छीनकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है फिलहाल पुलिस शराब की दुकान में और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी में देख रही है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया की शाम आठ बजे हमे एक सूचना मिली थी की शराब के ठेके पर लूट हुई है वहीं एक बाइक छीनी गई है पुलिस सूचना पा कर मौके ओर पहुंची पता चला की दो लोग पैदल आए और उन्होंने पिस्तौल दिखा कर वहां रखा तीन लाख कैश लूट ले गए वहीं यह भी जानकारी मिली है कि उन्होंने एक बाइक को भी छीना है।

जांच में जुटी पुलिस

इस संदर्भ में पुलिस जांच कर रही है।वहीं सेल्समैन शराब की दुकान पर काम करने वाले ने बताया की शाम को आठ बजे की घटना है दो लोग आए उसके बाद उन्होंने एक शराब की बोतल उठाई और काउंटर पर खड़े हो गए पैसे मांगे तो इतने में ही उनमें से एक ने पिस्टल तान दी गले में रखा तीन लाख कैश लूट कर ले गए।वहीं एक डीलवरी बॉय ने बताया की मैं ऑर्डर लेकर जा रहा था दो नकाब लगाए दो लोग आए मेरी बाइक छीन कर फरार हो गए।

Leave a comment