Rohtak Murder: रोहतक में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Rohtak Murder: रोहतक में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Rohtak Murder: हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा सांपला से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 334 B के नीचे नाले पर एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या के बाद शव पड़ा हुआ मिला। जैसे सांपला थाना को इस हत्या की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना किया तो मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए थे और उसकी पेंट निकाली हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक का हाथ पर दिनेश लिखा हुआ है। अभी यह मृतक कहां का रहने वाला है यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि आज सुबह सुबह हमे कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी । मौके पर कर शव के दोनों हाथ बंधे हुए थे। उसकी गोली मार कर हत्या की हुई है।

मृतक की नहीं पहचान

जानकारी के अनुसार, मृतक के हाथ पर इंग्लिश में D और हिंदी में दिनेश लिखा हुआ है। शायद इसकी हत्या कहीं और कर यहां पर शव को डंप किया गया। शव का रहने वाला है यह पता नहीं चल पाया है।पुलिस इस हत्या की जांच कर रही है।

Leave a comment