
Rohtak Murder: हरियाणा के रोहतक में सरकारी कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने गांव में ही रास्ता रोककर हमला किया। मृतक नहरी विभाग में स्टोरकीपर के पद पर काम कर रहा था। 36वर्षीय मृतक कर्मचारी दिनेश कुमार 2 बच्चों के पिता थे। चरखी दादरी जिले में नहरी विभाग में उसे बेलदार से स्टोरकीपर के पद पर पदोन्नत किया गया था। करीब एक साल पहले लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद पंचायत ने मामले को सुलझा लिया था, मृतक दिनेश पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के भाई की शिकायत पर करीब 12लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
रोहतक के गांव निडाना के रहने वाले मृतक के भाई प्रदीप कुमार ने बहु अकबरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। कि उनका छोटा भाई दिनेश नहरी विभाग में कार्यरत था। उसकी चरखी दादरी में तैनाती थी। 10नवंबर को उनका भाई घर पर ही था। गांव के ही युवकको ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने दिनेश को घेर लिया और चाकू से छाती पर हमला कर दिया। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें मारी। दिनेश के गंभीर रूप से घायल होने पर आरोपी हथियार लेकर मौके से फरार हो गए। घायल भाई को उपचार के लिए रोहतक PGI में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या
वहीं DSP राकेश कुमार ने बताया कि दिनेश की हत्या के बाद उसके भाई प्रदीप का बयान दर्ज कर लिया गया है। इसके आधार पर एक दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों में करीब एक साल पहले झगड़ा हुआ था। रंजिश के चलते यह हत्या हुई है।
Leave a comment