
Rohtak Murder: हरियाणा के रोहतक जिले के महम थाना के अंर्तगत आने वाले गांव सीसर खास में देर रात को एक युवक की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच में जुटी गई।
मृतक की पहचान सुनील उम्र 28साल गांव सीसर खास के रूप में हुई। पुलिस ने जब शव का मुआयना किया तो उसके सिर में गोली मार कर पूरी तरफ से खोपड़ी को उड़ाया हुआ था। पुलिस ने पुरानी रंजिश का मामला बताया। मृतक सुनील पर भी गांव के ही एक शख्स की हत्या में शामिल रहा है। पुलिस ने दस से बाहर लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा करवाया जायेगा। महम थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि कल देर रात को महम थाना पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक का नाम सुनील है इसने भी चार पांच साल पहले गांव के ही व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उसी हत्या का बदला लेने के लिए सुनील की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने दस से बारह लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leave a comment