
Rohtak Encounter: हरियाणा के रोहतक मेंदेर रात को रोहतक पुलिस की STF और CIA की टीम के बीच गैंगस्टर राहुल बाबा और उसके साथियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस पार्टी पर राहुल बाबा गैंगस्टर ने अपने साथियों के साथ काफी देर तक फायरिंग हुई। बदमाशों ने पुलिस पर करीब आठ दस राउंड फायर किए। वहीं पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की।
इस मुठभेड़ में तीनों बदमाशों को पुलिस दबोचने में कामयाब हो गई। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल बाबा को पैर में गोली लगी है। वहीं उसके साथी आयुष को भी पैर में गोली लगी जबकि उनका तीसरा साथी यूपी के बागपत के बालिनी गांव के रहने वाले दीपक की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई।
रोहतक का गैंगस्टर है राहुल बाबा
राहुल बाबा एक रोहतक का गैंगस्टर है उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। राहुल बाबा ने गांव बोहर में शराब के ठेके पर तीन लोगो की हत्या और दो लोगों को घायल करने की जिम्मेवारी ली थी। इस ट्रिपल मर्डर में गैंगस्टर पलोटरा के भाई की हत्या की गई थी। गैंगस्टर राहुल बाबा देश के सबसे बड़े गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा हुआ है। राहुल बाबा और लारेंस बिश्नोई के भाई के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर किए हुए।
मुठभेड़ में एक की मौत
घायल आयुष रोहतक का ही रहने वाला जबकि दीपक यूपी के बागपत का रहने वाला है। मृतक दीपक पर दो हत्याओं का आरोप है। यूपी पुलिस दीपक की तलाश में लगी हुई थी।अभी इस एनकाउंटर के बारे में रोहतक पुलिस कुछ भी नहीं बोल रही है।इतना अब तक जानकारी मिली है कि राहुल बाबा और उसके साथी आयुष और मृतक दीपक पर कई आपराधिक लूट,फिरौती,हत्या के कई मामले दर्ज है।पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल बदमाशो का इलाज पुलिस सुरक्षा में रोहतक के पीजीआई के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
Leave a comment