Haryana: इंश्योरेंस पॉलिसी की EMI के नाम पर की जाती थी ठगी, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Haryana: इंश्योरेंस पॉलिसी की EMI के नाम पर की जाती थी ठगी, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

FRAUD IN ROHTAK: हरियाणा के रोहतक जिला पुलिस की साइबर पुलिस की टीम ने इंश्योरेंस पॉलिसी की ईएमआई के नाम पर एक महिला टीचर से 3 लाख 64 हजार रूपए ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के सदस्यों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सभी आरोपी यूपी, दिल्ली और बिहार के रहने वाले है। ये लोगो को ऑन लाइन ठगी कर अपना शिकार करते थे।

सुखपुरा चौक रोहतक निवासी सुमन शिक्षिका है। उसने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ले रखी है। 7 दिसंबर 2022 को पॉलिसी की ईएमआई भरने के लिए गूगल पर सर्च कर टोल फ्री नंबर पर कॉल किया। कॉल करने पर रवि वर्मा नामक युवक से बात हुई। जिसने पॉलिसी को निकालने के लिए कहा और अलग-अलग अकाउंट में पैसे जमा कराने के लिए कहा। सुमन ने 9 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कुल 3 लाख 64 हजार 611 रूपए अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा करा दिए। साइबर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में केस दर्ज करवाया था।

वारदात में इस्तेमाल 6 मोबाइल फोन व 6 सिम कार्ड बरामद हुए हैं- पुलिस

साइबर पुलिस स्टेशन के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बिहार के जिला वैशाली के गांव मुकुदपुर निवासी अवधेश, बिहार के जिला छपरा सहास के आमीचोहानी पट्टी निवासी धर्मेंद्र, उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव जोला निवासी दीपक, उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के लालूखेड़ी निवासी समीर उर्फ परविंद्र उर्फ मिंटा, दिल्ली के भोलेनाथ नगर निवासी योगेश को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल 6 मोबाइल फोन व 6 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गूगल पर भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का फर्जी टोल फ्री नंबर डाला हुआ है। गूगल पर सर्च करके मिलने वाले टोल फ्री नंबर पर कोई कॉल करता है तो फोन आरोपियों के पास मिलता है।

आरोपियों से पुलिस कर रही है पूछताछ

कोर्ट के पुलिस रिमांड से अन्य लोगों को ठग होने और साथियों के साथ साथ ठगे गए रुपए रिकवरी की जाएगी। लोगों से यही अपील है गूगल पर टोल फ्री नंबर को डायल ने करें और करें तो किसी अन्य का किसी कंपनी का नाम लेकर फोन आता है तो उसे अपनी गोपनीय खातों की जानकारी न दें।

Leave a comment