हरियाणा रोडवेज ने बंद की वैष्णो देवी जाने वाली बस, जानें इसके पीछे क्या है वजह

हरियाणा रोडवेज ने बंद की वैष्णो देवी जाने वाली बस, जानें इसके पीछे क्या है वजह

फरीदाबाद:  हरियाणा रोडवेज ने फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से वैष्णो देवी के कटरा जाने वाली बस की सेवा बंद कर दी गई है। यात्रियों के ना होने से यह बस की सेवा बंद कर दी गई है। वहीं सुनील कुमार संस्थान प्रबंधक ने बताया कि हरियाणा रोडवेज बस कटरा जाने वाली सेवाएं यात्रियों के ना होने से बंद कर दी गई है। पहले 35 से 40 यात्री बस में जाते थे।

जानकारी के अनुसार बस में सीट खाली रहती है और कोई यात्री नहीं जाते हैं। यह बस रोजाना बल्लभगढ़ से शाम को 5 से 6 यात्री जाते थे और दिल्ली जाकर कुछ सवारी उसमें बैठती थी इसलिए यह कदम उठाया गया है। अगर यात्री पूर्ण रूप से जाने लगे तो स्थाई रूप से सेवाएं फिर से चालू कर दी जाएगी। लेकिन फिलहाल के लिए फरीदाबाद से कटरा जाने वाली बस में यात्रियों की कमी को देखते हुए अस्थाई रूप से सेवाएं बंद कर दी गई है

फरीदाबाद में हरियाणा रोडवेज के प्रबंधक सुनील कुमार ने कहा कि यात्रियों की संख्या को कम होने की बस से कटरा जाने वाली बस में यात्रियों की कमी को देखते हुए अस्थाई रूप से सेवाएं बंद कर दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर यात्रियों की संख्या अगर बढ़ती है तो इसे दोबाराचालू कर दिया जाएगा।

Leave a comment