
HARYANA NEWS: हरियाणा के रेवाड़ी में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि बाप-बेटे ने हरियाणा को बर्बाद किया। इन दिनों दीपेंद्र हुड्डा बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि रोहतक में होने वाली रैली के बाद उनका कोई नाम लेने वाला नहीं होगा।
प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभय चौटाला ने सैनी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकीहै।प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर रोज तीन से चार हत्या हो रहीहै। बलात्कार, फिरौती और अपहरण, वारदातों लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में सरकार नहीं है।केंद्र के हाथ में बागडोर है। अभय चौटाला ने कहा कि यहां मुख्यमंत्री और मंत्री अपने तरफ से कोई फैसला नहीं ले सकते। भाजपा के साथ कांग्रेस को भी सत्ता से बाहर करेंगे।
किसानों को लेकर अभय चौटाला ने सरकार से की मांग
किसानों को लेकर अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में बरसात की वजह से लाखों एकड़ जमीन की फसल खराब हो गई। अगर किसानों को जल्दी मुआवजा नहीं दिया गया, तो 25के बाद बड़ा फैसला लेंगे। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। साथ ही उन्होंने लोगों से 25 तारीख को चौ. देवीलाल के सम्मान दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में रोहतक पहुंचने का आह्वान किया।
Leave a comment