Haryana News: कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी पर रणजीत चौटाला का बड़ा बयान, कहा- 10 की 10 सीटें जीतेंगे

Haryana News: कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी पर रणजीत चौटाला का बड़ा बयान, कहा- 10 की 10 सीटें जीतेंगे

Haryana News: हरियाणा के हिसार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला द्वारा ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया। दरअसल, पूर्व बिजली मंत्री की इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुई। आरोप है कि इसमें वह ब्राह्मण समाज को जाति-पाती में बांटने वाला और जातीय दंगे करवाने वाला कह रहे हैं।

भाजपा नेता रणजीत चौटाला ने कहा कि इस टिप्पणी पर प्रदेश भर की समस्त ब्राह्मण खाप ने एकजुट होकर विरोध जताया। जिसके बाद चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। कहा कि अगर उनकी जुबां फिसलने से ब्राह्मण समाज के लिए कोई गलत शब्द निकला है तो उसे वापस लेते हैं।

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि ब्राह्मण सबसे अग्रणी आदमी समाज में हैं। किसी भी तरह के शुभ मुहूर्त में इन्हें सबसे आगे रखा जाता है। वे व्यक्तिगत तौर पर भी ब्राह्मण समाज में आस्था रखते हैं। उनके एक बयान की चर्चा है, लेकिन उन्होंने ब्राह्मण समाज के लिए ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है। अगर उनकी जुबां फिसलने से ब्राह्मण समाज के लिए कोई गलत शब्द निकला है तो उसे वापस लेते हैं।

कुलदीप बिश्नोई से नाराजगी नहीं

कुलदीप बिश्नोई के नाराज होने के सवाल पर रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं बीजेपी की रैली में भव्य बिश्नोई आए थे। कुलदीप बिश्नोई कहीं बाहर गए हुए थे। कुलदीप बिश्नोई से मेरी और मुख्यमंत्री की बात हुई है। कोई नाराजगी नहीं है।

कांग्रेस के प्रत्याशी से कोई फर्क नहीं पड़ता

कांग्रेस परनिशाना साधते हुए कहा रणजीत चौटाला ने कहा कांग्रेस की कोई भी टिकट लेने के लिए तैयार नहीं है। जिस तरह से भूपेंद्र हुड्डा का बयान आया कि वह अपने बेटे को चुनाव लड़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि शैलजा और रणदीप को चुनाव लड़ना चाहिए। इससे ये लगता है वो एक दूसरे के मजे ले रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी चाहे पहले घोषित हो जाता तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी 10 की 10 सीटें जीतेगी।

Leave a comment