
Murder in Panipat: हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी में बंद पड़े मकान में डेडबॉडी मिली। दरअसल, पांच दिन से ज्यादा का वक्त हो गया, जब घर को भीतर ताला लगा हुआ था। आज आस-पड़ोस में दुर्गंध फैली, तो भीतर किसी तरह के शव होने की आशंका हुई। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गेट का ताला न टूटने के चलते उसे गैस कटर से काटा गया। मौके पर महाकाल जनसेवा दल के सदस्य कपिल मल्होत्रा एंबुलेंस लेकर पहुंचे। मौके पर आगामी कार्रवाई जारी है। नारायण सिंह पार्क कॉलोनी निवासी चंदन मक्कड़ ने बताया कि उसका चचेरा भाई हंसराज मक्कड़ (60) अविवाहित था। उसकी बहन हैदराबाद में रहती है। वह पिछले आठ माह से अकेला रह रहा था। वह काफी दिन से बीमार भी था। पांच दिन पहले वह घर का सामान लेकर घर आया था। इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला।
दरवाजा तोड़कर शव को निकाला बाहर
गुरुवार शाम को जब उनके कमरे से बदबू आई तो उन्हें किसी अनहोनी की शंका हुई। उसने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस यहां मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। यहां हरबंस का शव बेड पर सड़ी हालत में मिला। शव पर कीड़े चल रहे थे। पुलिस ने महाकाल जनसेवा दल के सदस्यों को मौके पर बुलाया और शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। इस बारे में उनकी बहन को सूचना दे दी गई है।
Leave a comment