Murder in Panchkula: मामूली कहासुनी पर युवक की चाकू मारकर हत्या, शराब पीने के दौरान हुई थी बहस

Murder in Panchkula: मामूली कहासुनी पर युवक की चाकू मारकर हत्या, शराब पीने के दौरान हुई थी बहस

Murder in Panchkula: हरियाणा के पंचकूला के हर्बल पार्क के पास युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि युवक पर कई बार चाकुओं से हमला किया हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद चंडी मंदिर थाना पुलिस, सीन ऑफ क्राइम, डॉग स्कॉट मौके पर पहुंची है। लगातार पुलिस के द्वारा इस हत्या के मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है जानकारी मिली है कि कल रात दो युवक यहां पर शराब पी रहे थे उनमें कुछ कहा सुनी हुई। और युवक पर कई बार चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Leave a comment