
Haryana New CM Oath Ceremony Live: नायब सैनी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित किया गया है, जहां कई प्रमुख हस्तियों और राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं, जो इस समारोह को और अधिक महत्वपूर्ण बनाता है। हरियाणा ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लौटाया है, और नायब सैनी को पुनः मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है।
इस शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भव्य हैं, जिसमें 2500 बसों की व्यवस्था की गई है ताकि लोग पंचकूला पहुंच सकें। इसमें खाने की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें हर बस में एक खाना प्रबंधक है और स्पेशल फूड पैकेट तैयार किए गए हैं। नायब सैनी के नेतृत्व में, हरियाणा सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जैसे ग्राम पंचायतों के व्यय सीमा में वृद्धि, विद्युत उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम शुल्क समाप्त करना, और छत पर सौर प्लांट स्थापना की लागत को सरकार द्वारा वहन करने जैसे। ये कदम स्थानीय विकास और जन कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
गाैरव गाैतम ने मंत्री पद की शपथ ली
पलवल के विधायक गौरव गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली।
राजेश नागर ने ली मंत्री पद की शपथ
फरीदाबाद की तिगांव सीट से बीजेपी विधायक राजेश नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले राजेश नागर 37 हजार वोटों से चुनाव जीते हैं। लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। 2024 में वह चुनाव हार गए थे लेकिन 2019 और 2024 में उन्होंने शानदार जीत हासिल की।
आरती राव ने ली मंत्री पद की शपथ
केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है।
श्रुति चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ
2009 से 2014 तक भिवानी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुकी श्रुति चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह दिग्गज नेता किरण चौधरी की बेटी और पूर्व सीएम बंशीलाल की पौत्री हैं। वह हरियाणा की पहली मंत्री हैं जिन्होंने आज अंग्रेजी में शपथ ली। वह जाट समुदाय से आती हैं।
पूर्व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा बने मंत्री
पूर्व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने मंत्री पद की शपथ ली।पिछड़े तबके से आने वाले रणबीर गंगवा 2014 में पहली बार नलवा सीट से विधायक बने थे. वह तीन बार के विधायक हैं।
रादाैर के विधायक श्याम सिंह राणा बने मंत्री
श्याम सिंह राणा ने मंत्रीपद की शपथ ली
अरविंद कुमार शर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ
सोनीपत सीट की गोहाना सीट से विधायक अरविंद कुमार शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. वह चार बार सांसद भी रह चुके हैं. हरियाणा में बीजेपी का प्रमुख ब्राह्मण चेहरा 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे. पेशे से डेंटल सर्जन शर्मा बीजेपी का प्रमुख चेहरा हैं
फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल बने मंत्री
दूसरी बार विधायक बने विपुल गोयल ने मंत्री पद की शपथ ली।
बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह बने मंत्री
बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
महीपाल ढांडा ने ली शपथ
महीपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली।
अनिल विज ने पद की शपथ ली
नायब सैनी के बाद अनिल विज ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। विज अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक बने हैं।
दूसरी बार हरियाणा के सीएम बने नायब सिंह सैनी
नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचकूला के दशहरा मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
थोड़ी देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी
थोड़ी देर में हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार का शपथ ग्रहण शुरू होगा। करीब एक बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचेंगे और इसी के साथ नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
आठ राज्य मंत्रियों के नाम आए सामने
श्याम सिंह राणा
रणबीर गंगवा
कृष्ण कुमार बेदी
श्रुति चौधरी
आरती राव
गौरव गौतम
राजेश नागर
ऐसा होगा मंत्रीमंडल
नायब सरकार में कैबिनेट मंत्री होंगे
अनिल विज
कृष्ण लाल पंवार
राव नरबीर
महिपाल ढांडा
विपुल गोयल
अरविंद शर्मा
मंच पर पहुंचे विधायक
विधायक श्याम सिंह राणा, कृष्ण लाल पंवार, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, आरती राव मंच पर पहुंच गए हैं। ये सभी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
CM योगी पहुंचे चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने चंडीगढ़ पहुंचे।
नड्डा पहुंचे चंडीगढ़
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी यहां पहुंचने की संभावना है।
सीएम भूपेंद्र पटेल और पवन कल्याण पहुंचे चंडीगढ़
हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा, "नई सरकार को शुभकामनाएं. यह एक उल्लेखनीय, अभूतपूर्व उपलब्धि है। यह नेतृत्व की क्षमता को दर्शाता है।"साथ ही गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल हरियाणा के मनोनीत सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे।
पार्टी जो भी ड्यूटी लगाएगी उसे पूरा करूंगा- अनिल विज
अंबाला से अनिल विज चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। चंडीगढ़ रवाना होने से पहले विज ने मीडिया से बात की और माना की उन्हें मुख्यमंत्री का फोन आया है और वह शपथ लेने चंडीगढ़ जा रहे हैं। विज ने कहा पार्टी जो भी ड्यूटी लगाएगी वह उसे पूरा करेंगे।
युवाओं के लिए सैनी ने किया बड़ा ऐलान
हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “हमने जो कहा था वैसे ही हमारी कमीशन ने पहले से ही परिणाम तैयार कर रखे हैं। पहले ही हम परिणाम जारी करने वाले लेकिन कांग्रेस उसमें बाधा बनी थी। हमारी सरकार का वादा है कि बिना पर्ची बिना खर्ची युवाओं को नौकरी मिलेगी। आज 24 हजार युवाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।"
सैनी की शपथ के बाद चंडीगढ़ में NDA की बैठक
नायब सिंह सैनी के शपथग्रहण में NDA का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा। देशभर से NDA के डेढ़ दर्जन से ज्यादा नेता शामिल होंगे। सैनी की शपथ के बाद चंडीगढ़ में NDA की बैठक होगी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
पीएम को दिखावा कम करना चाहिए
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "पीएम हर चीज को भव्य बना देते हैं। वह यह नहीं देखेंगे कि उन्होंने कितने अंतर से जीत का दावा किया है। लेकिन उन्हें सरकार बनाने का अधिकार है और वे ऐसा करेंगे। मेरा बस इतना कहना है कि उन्हें थोड़ा कम दिखावा करना चाहिए और राज्य के किसानों और बेरोजगारी दर पर ध्यान देना चाहिए।"
शपथ ग्रहण में जदयू की ओर से ललन सिंह पहुंचे
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "हरियाणा की जीत ने साबित कर दिया है कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का जश्न मना रहा है। तीसरी बार सरकार बनाना कोई आसान काम नहीं है। कांग्रेस पार्टी और पूरे भारत गठबंधन ने हरियाणा चुनाव में हर तरह का नकारात्मक प्रचार किया, लेकिन हरियाणा की जनता ने सभी नकारात्मक प्रचार को खत्म करके मोदी जी के सुशासन पर मुहर लगा दी।"
मंत्री पद की शपथ के लिए बुलाए गए ये नेता
नायब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ के लिए गौरव गौतम, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह, राणा कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, कृष्ण लाल पवार, राव नरवीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और आरती राव की बुलाया गया। ये नेता नायब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
10 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
हरियाणा में भाजपा को मिली शानदार जीत के बाद गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। जानकारी के अनुसार, नायब सिंह सैनी के साथ अन्य 10 विधायक, मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें से कई विधायकों को शपथ लेने के लिए फोन जा चुका है।
विपुल गोयल
राजेश नागर
अनिल विज
गौरव गौतम
अरविंद शर्मा
महीपाल ढांडा
राव नरबीर
श्रुति चौधरी
कृष्ण बेदी
कृष्ण पंवार
नायब सैनी को चुना गया था विधायक दल नेता
इस प्रकार, नायब सैनी का दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना हरियाणा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है, जिसमें विकास और जनहित के कार्यक्रमों की उम्मीद की जाती है। बता दें कि बुधवार को पंचकूला में भाजपा विधायक दल की मीटिंग हुई और नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया।
Leave a comment