HARYANA: फर्जी कागजातों के आधार पर 180 लोगों को बनाया अपनी ठगी का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

HARYANA: फर्जी कागजातों के आधार पर 180 लोगों को बनाया अपनी ठगी का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

FRAUD IN FARIDABAD: किसी दूसरे के नाम पर फर्जी कागजातों के आधार पर बैंक से मोबाइल फोन फाइनेंस कराने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। मामला फरीदाबाद का है जहां साइबर क्राइम की टीम ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल 14 सिम कार्ड और ₹4 हजार बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक लगभग 180 फोन फाइनेंस करा चुके थे।

अगर आपने कभी भी किसी बैंक से लोन ना लिया हो और जरूरत पड़ने पर आप लोन लेने जाएं और बैंक आपको यह कहकर लोन देने से इंकार कर दे कि आपका सिविल स्कोर खराब है क्योंकि आपने पिछले लोन का सही समय पर भुगतान नहीं किया तो आप क्या करेंगे। बिल्कुल सही आप बैंक वालों से इस बात को लेकर झगड़ा करेंगे कि आपने तो कभी लोन लिया ही नहीं लेकिन बैंक आपको जब डॉक्यूमेंट दिखाएगा तब आप को झटका लगेगा क्योंकि आपके नाम से कोई दूसरा पहले ही लोन ले चुका है जिसका भुगतान ही नहीं किया गया।

फरीदाबाद में भी ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने जरूरत पड़ने पर बैंक में लोन के लिए अप्लाई किया और बैंक में यह कहते हुए उसे इनकार कर दिया कि उसने पुराने लोन का पेमेंट नहीं किया है जिसके चलते उसका सिविल खराब है। जब पीड़ित को कागजात दिखाए गए तो वह सभी कागजात फर्जी थे। इसके बाद पीड़ित साइबर थाने पहुंचा और साइबर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बैंक में कॉन्ट्रैक्ट का कर्मचारी है जो इन सभी लोगों की फर्जी कागजात तैयार करवाने और इन्हें लोन दिलाने में मदद करता था। इस गिरोह की खास बात यह है कि यह लोग केवल फोन ही फाइनेंस करवाते थे।

180 लोगों के साथ कर चुका है ठगी

डीसीपी नितीश अग्रवाल के मुताबिक अब तक यह लोग 180 फोन फाइनेंस करा चुके थे इसका मतलब यह कि लगभग 180 लोगों के साथ फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर ठगी की गई और बिना लोन लिए ही वह लोग बैंक के कर्जदार बन गए। फिलहाल पुलिस इन सातों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है जिससे कि यह पता चल पाए कि इन्होंने कहां-कहां और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है ।

Leave a comment