Dengue Cases: हरियाणा में बढ़ा डेंगू खतरा, अब तक मिले 1362 केस, 7 की मौत

Dengue Cases: हरियाणा में बढ़ा डेंगू खतरा, अब तक मिले 1362 केस, 7 की मौत

Haryana Dengue Cases: बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता हैं। जैसे-डेंगू,मलेरिया,टाइफॉय्ड, वायरल फीवर आदि। इसी कड़ी में हरियाणा में डेंगू को लेकर हालात रोजाना खराब होते जा रहे हैं। यहां हर रोज 62 नए केस मिल रहे हैं। राज्य में  10 दिनों के अंदर 739 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। लेकिन अब राज्य में मरीजों की संख्या 623 से बढ़कर 1362 पहुंच गई है। वहीं, 7 लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। जबकि विभाग की ओर से मरने वालों की संख्या सिर्फ 3 ही बताई जा रही हैॆॆं। 

इन जिलों में इतने मामले 

मिली जानकारी के अनुसार, जींद में 2 लोगों की मौत डेंगू से हुई है।इसके अलावा पंचकूला, गुरुग्राम, नूंह, चरखी दादरी और भिवानी में 1-1 की मौत होने की सूचना मिली हैं। लेकिन विभाग पंचकूला, गुरुग्राम और नूंह में ही डेंगू से मौत होने की पुष्टि कर रहा है। लेकिन अभी तक सूबे में चिकनगुनिया के 69 और मलेरिया के 40 केस भी मिल चुके हैं।

दरअसल, हरियाणा में अब तक 30,486 लोगों के सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 1362 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 120 के करीब अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 65 सरकारी व 55 प्राइवेट अस्पतालों में हैं। 338 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। मरीजों के मिलने की औसत संख्या देखें तो हर रोज 62 नए केस जिलों में आ रहे हैं।

Leave a comment