Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: नई दिल्ली में उद्योगपतियों संग मुख्यमंत्री की बैठक, CM सैनी बोले- हरियाणा निवेश के लिए सबसे बेहतर राज्य

HARYANA NEWS:  नई दिल्ली में उद्योगपतियों संग मुख्यमंत्री की बैठक, CM सैनी बोले- हरियाणा निवेश के लिए सबसे बेहतर राज्य

HARYANA NEWS:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और ऑटोमोबाइल विनिर्माण के क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य को लेकर नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों और संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

बैठक में हरियाणा के औद्योगिक विकास, निवेश संभावनाओं तथा एकीकृत ईवी एवं ऑटोमोटिव विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की रणनीति पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान वैश्विक ईवी निर्माता कंपनी VinFast से संबंधित केस प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें हरियाणा में संभावित निवेश एवं विनिर्माण अवसरों को रेखांकित किया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर VinFast कंपनी की कार को चलाकर भी देखा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक राज्यों में शामिल है। राज्य सरकार निवेशकों को उद्योग स्थापना के लिए पारदर्शी नीतियां, बेहतर कानून व्यवस्था, कुशल मानव संसाधन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और उत्कृष्ट कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर से निकटता, राष्ट्रीय राजमार्गों और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क की मजबूत उपलब्धता हरियाणा को ऑटोमोबाइल एवं ईवी उद्योग के लिए सबसे उपयुक्त गंतव्य बनाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन सेंटर के माध्यम से निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सभी आवश्यक अनुमतियां और सेवाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को और अधिक मजबूत किया गया है।

Also read: Haryana: हरियाणा में ये मार्ग बनेंगे सिक्स लेन, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नई तकनीकों, हरित ऊर्जा और टिकाऊ औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हरियाणा में ईवी निर्माण, बैटरी उत्पादन, ऑटो कंपोनेंट्स और अनुसंधान एवं विकास से जुड़े क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उद्योग जगत और सरकार के बीच मजबूत समन्वय से हरियाणा आने वाले समय में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऑटोमोटिव विनिर्माण क्षेत्र में वैश्विक पहचान स्थापित करेगा।

मीटिंग में हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, विनग्रुप एशिया के सीईओ एवं विनफास्ट इंडिया के एमडी राजदूत फाम सन्ह चौ, राजदूत चौ के सहायक न्गुयेन फाम वान होआन, डॉ नीना मल्होत्रा आईएफएस सचिव साउथ, इंडस्ट्री एंड कॉमर्स विभाग हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव  डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डॉ यश गर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं उद्योगपति मौजूद थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अब ऑनलाइन होगी कर्मचारियों की ACR, इस दिन से लागू होगी नई डिजिटल व्यवस्था

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार अब कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल तरीके से करेगी। इसके लिए संशोधित एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों, विश्वविद्यालयों तथा जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं।

हरियाणा में रूफटॉप सोलर योजना को मिलेगी रफ्तार, उपभोक्ताओं को समयबद्ध लाभ देने पर जोर

HARYANA NEWS: हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए पंचकूला में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

हरियाणा में स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा हाईटेक रूप, AI और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सरकार का बड़ा फोकस

हरियाणा सरकार राज्य के युवाओं को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर स्किल डेवलपमेंट सिस्टम में बदलाव करने जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast