Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में गोदाम में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में गोदाम में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र स्थित गाजीपुर इलाके में देर रात एक राख पैकिंग गोदाम में सो रहे युवक की अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय योगेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और गोदाम में ठेकेदारी का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना सुबह करीब 5:30 बजे डबुआ थाना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संगम दहिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच में सामने आया कि योगेश कुमार वीरवार देर रात करीब 11 बजे बिहार से कुछ मजदूरों को लेकर गोदाम पर पहुंचा था। मजदूरों के साथ खाना खाने के बाद सभी लोग रात करीब 1 बजे अलग-अलग स्थानों पर सो गए थे। योगेश गोदाम परिसर में खाट पर सो रहा था।

पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी

प्रारंभिक जांच के अनुसार रात करीब 2 से 3 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने योगेश के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोदाम में मौजूद अन्य मजदूरों ने पुलिस को बताया कि रात में उन्हें पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी थी, लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। सुबह जब मजदूर उठे तो उन्होंने योगेश को खाट पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Also read: हरियाणा की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में छात्र की मौत से सनसनी

पुलिस कर रही मामले की जांच

डबुआ थाना प्रभारी संगम दहिया ने बताया कि गोदाम में करीब 15 से 25 मजदूर रहते हैं और सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि देर रात गोदाम में कौन आया था और हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अब ऑनलाइन होगी कर्मचारियों की ACR, इस दिन से लागू होगी नई डिजिटल व्यवस्था

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार अब कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल तरीके से करेगी। इसके लिए संशोधित एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों, विश्वविद्यालयों तथा जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं।

हरियाणा में रूफटॉप सोलर योजना को मिलेगी रफ्तार, उपभोक्ताओं को समयबद्ध लाभ देने पर जोर

HARYANA NEWS: हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए पंचकूला में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

हरियाणा में स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा हाईटेक रूप, AI और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सरकार का बड़ा फोकस

हरियाणा सरकार राज्य के युवाओं को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर स्किल डेवलपमेंट सिस्टम में बदलाव करने जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast