Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के इस गांव ने लिंगानुपात में मारी बाजी, स्वास्थ्य विभाग ने बेस्ट विलेज अवार्ड से किया सम्मानित

हरियाणा के इस गांव ने लिंगानुपात में मारी बाजी, स्वास्थ्य विभाग ने बेस्ट विलेज अवार्ड से किया सम्मानित

Haryana News: हरियाणा के मुलाना के गांव धीन ने लिंगानुपात में बाजी मारी है। गांव को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बेस्ट विलेज अवार्ड के लिए चयनित किया है। गांव में वर्ष 2025 में प्रति एक हजार लड़कों पर 1379 लड़कियों ने जन्म लिया।

इस अवार्ड के लिए चयनित होने पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव की तीन बेटियों को डेढ़ लाख रुपये की धनराशि दी है, इसमें 10वीं में प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर आने वाली लड़कियां शामिल हैं।योजना के तहत 75हजार रुपये की धनराशि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नैन्सी, द्वितीय स्तर पाने वाली मंदीप कौर को 45हजार रुपये और तीसरे स्थान पर आने आशु को 30हजार रुपये की राशि दी है । यह धनराशि उनके खाते में भेजी गई है।

क्या है बेस्ट विजेल अवार्ड योजना स्वास्थ्य विभाग की इस योजना में बेस्ट विलेज उसे चुना जाता है जिसने पूरे वर्ष में लिंगानुपात में अच्छा प्रदर्शन किया है। जहां लोग जागरूक हुए हैं। इस अवार्ड के लिए स्वास्थ्य विभाग अपने लिंगानुपात के आंकड़ों में से गांव का चयन करता है। चयन होने के बाद शिक्षा विभाग से गांव में पढ़ने वाली तीन 10वीं की टॉपर्स बेटियों के खाते में कुल डेढ़ लाख रुपये की धनराशि स्थानांतरित की जाती है। पूर्व में इस योजना में सरपंचों को यह धनराशि दी जाती थी। मौजूदा सरकार के आने के बाद यह धनराशि टॉपर्स बच्चियों को दी जाने लगी।

गांव में तीन स्तर की जागरूकता अपनाई गई- सरपंच

जागरुकता से बढ़ाया लिंगानुपात धीन गांव के सरपंच सतविंदर सिंह बब्बू ने बताया कि हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य पर काम कर रहे हैं। गांव में तीन स्तर की जागरूकता अपनाई गई। समय- समय पर आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलोंमें जाकर बेटियों और उनके परिजनों को प्रोत्साहित करते हैं। गांव की आम सभा में बेटियों को आगे लाने के बारे में कहा जाता है। लिंगानुपात पर ही दो साल से ध्यान दिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें