Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Kurukshetra Firing: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित महायज्ञ में सुबह बड़ी घटना हो गई। यज्ञ में आए ब्राह्मणों पर बाउंसरों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें एक ब्राह्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के पीछे बासी भोजन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों को बासी भोजन परोसा गया, जिसका उन्होंने विरोध किया। लगातार हो रहे विरोध के चलते सुबह आयोजकों के सुरक्षा गार्डों और ब्राह्मणों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और गार्डों ने गुस्से में फायरिंग कर दी। इस हमले में लखनऊ से आए आशीष तिवारी नामक ब्राह्मण को गोली लग गई। घायल को तुरंत LNJP अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

18 मार्च से 1008 कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ आरंभ हुआ था

केशव पार्क में 18 मार्च से 1008 कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ आरंभ हुआ था। इसमें देश भर से 1500 से ज्यादा ब्राह्मणों को बुलाया गया था। इन ब्राह्मणों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था यज्ञ के आयोजकों ने की। ब्राह्मणों का आरोप है कि पहले दिन ने बाबा के सुरक्षा गार्ड (बाउंसर) उनके साथ किसी न किसी बात को लेकर परेशान कर रहे थे। कभी भी किसी के साथ मारपीट कर देते थे। कोई घूमता दिखाई देता तो उसे भी थप्पड़ या डंडा मार देते थे।

27 मार्च तक चलना यज्ञ

यह यज्ञ 27 मार्च तक चलना है। इसमें BJP के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, राम विलास शर्मा, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत BJP के नेता शिरकत कर चुके हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 संदिग्ध गिरफ्तार; आतंकी साजिश नाकाम करने का दावा

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये लोग देश के विभिन्न महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

Crime News: लोहरदगा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, बेटे ने पिता और पत्नी की हत्या की

झारखंड के लोहरदगा जिले से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

Haryana News: सोनीपत में बुजुर्ग महिला की हत्या, हाथ-पैर बंधा हुआ शव बाथरूम में मिला

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के गांव जटवाड़ा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। 58 वर्षीय संतोष का शव बाथरूम में मिला। महिला के शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast