
CM Nayab Saini on Bhagwant Mann:हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य रूप से शिरकत की। यह तिरंगा यात्रा लाडवा बस स्टैंड से शुरू होकर बाजार से होते हुए लाडवा राम कुंडी पर सम्पन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए करी है तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भागवत मान गुरु के संदेश को नहीं मान रहे हैं। जोकि हरियाणा का पीने का पानी हरियाणा कौन नहीं दे रहे हैं। सोशल मीडिया के जो लोग जासूसी कर रहे हैं। उनकी गहनता से जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पानी के ऊपर जो फैसला दिया है। उसको पंजाब सरकार को मारना चाहिए। सीएम नायब ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जो हाल आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का किया वही हाल अब पंजाब का कर रहे हैं।
कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम नायब सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हरियाणा के विकास कार्यों को लेकर मिले थे और काफी विकास कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत योजना के तहत डबवाली रेलवे स्टेशन के सौंदर्यकरण की सौगात हरियाणा वासियो को देंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के विकास में काम नहीं किया है, बल्कि कांग्रेस ने अपने विकास में काम किया है।
Leave a comment