lok sabha election 2024: ‘…लोकतंत्र का गला घोंट दिया’ करनाल में राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

lok sabha election 2024: ‘…लोकतंत्र का गला घोंट दिया’ करनाल में राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

Rajnath Singh in Karnal: हरियाणा के करनाल में एक सार्वजनिक बैठक कोरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि अगर पीएम मोदी को 400 से अधिक सीटें मिलती हैं, तो इससे लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा, वह तानाशाह बन जाएंगे। लेकिन जब इंदिरा गांधी पहले अपना चुनाव हार गईं 1975, नैतिक रूप से उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था लेकिन उन्होंने आपातकाल लगा दिया और लोकतंत्र का गला घोंट दिया।

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में एक चुनावी मंच से उतरते समय उनके दाहिने पैर में चोट लग गई है। डॉक्टर ने सात दिन का आराम बताया है, लेकिन ये समय आराम का नहीं है, इसलिए आप सभी से दो बाते करने के लिए कुछ दर्द भी लेकर आया हूँ। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ देश का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में छह माह के बाद विधानसभा के चुनाव भी होने है। भाजपा सरकार देश में आने वाले समय में वन नेशन, वन इलेक्शन की व्यवस्था करेगी। हरियाणा के लोग स्वाभिमानी होते हैं। 

सबसे सबसे बड़ी पूंजी विश्वनीयता होती है- राजनाथ सिंह

हरियाणा के करनाल में राजनाथ सिंह ने कहा कि वे भूखे मर सकते हैं, लेकिन वे मान -सम्मान व  स्वाभिमान नहीं खो सकते। सबसे सबसे बड़ी पूंजी विश्वनीयता होती है जो अन्य पार्टी में कहीं नहीं दिखती। कांग्रेस की  50 वर्षों की अखंड हुकूमत में पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा  गांधी, राजीव गांधी, डॉ मनमोहन इन सभी ने गरीबी हटाने का नारा दिया, लेकिन हटा नहीं सकें।

Leave a comment