Karnal Crime: K3C माल में चले चाकू, मूवी देखने आए परिवार पर हुआ हमला, एक युवक की हालत गंभीर

Karnal Crime: K3C माल में चले चाकू, मूवी देखने आए परिवार पर हुआ हमला, एक युवक की हालत गंभीर

Haryana Crime: हरियाणा के करनाल में बदमाशों के हौंसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते दिखाई दे रहे है। देर रात करनाल के सेक्टर 12स्तिथ K3C  माल में बदमाशों ने घुस कर आतंक मचाया। मूवी देखने आए एक परिवार पर चाकू और लोहे की रोड से जानलेवा हमला कर दिया। परिवार के लोग मॉल में गांधी 3मूवी देखने के लिए पहुंचा था। इस घटना के दौरान एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना से पूरे मॉल में अपरा तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को घायल अवस्था में करनाल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। पुलिस मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई और आगे की जांच जारी है।परिवार के साथ K3 C मॉल में गांधी 3मूवी देखने के लिए पहुंचा था। विक्की शर्मा का आरोप है कि मॉल में एक और दंपति मूवी देख रहा था। वह मूवी के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक पी रहे थे लेकिन उसे सॉफ्ट ड्रिंक में शराब मिलाई हुई थी। दंपति अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। बिक्की शर्मा ने यह सब करने से दम्पति को रोका। विवाद बढ़ गया और दंपति को रोकना महंगा पड़ गया। विक्की शर्मा ने बताया कि दंपति ने फोन करके बाहर से बदमाशों को बुला लिया। बदमाशो ने हमारे ऊपर तेज धार चाकू और लोहे की रोड से हमला कर दिया जिसमें मोती नगर निवासी एक युवक जिसका नाम ग्रीस बताया जा रहा है उसे बुरी तरह से चाकू लग गए हैं जिसको गंभीर हालत में अस्पताल मैं भर्ती करवाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

मॉल की सुरक्ष व्यवस्था पर उठे सवाल

विक्की शर्मा और अन्य लोगों ने माल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि इतने बड़े मॉल में सुरक्षा के लिए गार्ड तो तैनात किए गए हैं लेकिन किसी भी गार्ड में कोई दम नहीं है और ना ही उन्होंने इस मामले को लेकर कोई कदम उठाया है। बदमाश मॉल के अंदर घुस भी गए और वारदात को अंजाम भी दे गए लेकिन सुरक्षा गार्ड ऐसे ही देखते रहे। उन्होंने कोई भी बचाव के लिए कदम नहीं उठाया,उल्टा हमें ही भाग जाने के लिए बोल रहे थे।

जांच में जुटी पुलिस

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी विकास ने बताया कि k3c मॉल में एक व्यक्ति को चाकू लगने की जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायल को करनाल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवा दिया गया है। मामले की जांच की चल रही है। शिकायत के अनुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देख रही है। सभी पहलुओं को देखने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment