HARYANA NEWS: 'जो इंडिया का नाम खत्म करना चाहते हैं वह खुद खत्म हो जाएंगे' अभय चौटाला ने भाजपा पर किया कटाक्ष

HARYANA NEWS: 'जो इंडिया का नाम खत्म करना चाहते हैं वह खुद खत्म हो जाएंगे' अभय चौटाला ने भाजपा पर किया कटाक्ष

कैथल: हरियाणा के कैथल के आर.के.एम पैलेस में पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभय चौटाला ने संबोधित किया। अभय चौटाला ने कहा कि अब लोग इनेलो की ओर देख रहे हैं। कैथल में होने वाले 25 सितंबर को सम्मान दिवस भी कैथल के कार्यकर्ताओं की और सबसे ज्यादा हाजिरी कैथल के लोगों की होगी लोग परिवर्तन चाहते हैं और इनेलो परिवर्तन लाएगी।

कांग्रेस पर जबरदस्त कटाक्ष करते हुए अभय चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि आज कांग्रेस को लोग इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि कांग्रेस आपस में बटी हुई है। कांग्रेस से कई लोग आपस में अपने साथियों से कहते रहते हैं। मैं मुख्यमंत्री हूं दूसरा कहता है मैं मुख्यमंत्री हूं। हमने जब सड़क यात्राएं शुरू की तो मुझे बहुत लोग मिले और लोगों का साथ मिला जिसका देखा देखी कांग्रेस ने भी एक यात्रा शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम नहीं था। वह हाथ से हाथ तोड़ो कार्यक्रम। एक दूसरे को गाली गलोज करना एक दूसरे का कॉलर पकड़ना और एक दूसरे का हाथ तोड़ने का काम कर रहे थे।

कांग्रेस पर किया कटाक्ष

अभय चौटाला ने कहा कि अब तो यह चीज खुलकर सामने आ गई जहां भी कांग्रेस के पर्यवेक्षक गए। वहां पर्यवेक्षक का विरोध किया गया। एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस वाले आप लोगों के या जनता के शुभचिंतक नहीं है। यह तो अपनी ताकत बढ़कर कल को टिकट बेचना चाहते हैं। अब नई पीढ़ी के लोग इस बात को समझ चुके हैं। कि इस बार अगर इन लोगों को चुन लिया तो यह प्रदेश का विकास नहीं करेंगे प्रदेश को बर्बाद कर देंगे। दूसरी तरफ बीजेपी वालों ने तो पूरे प्रदेश को ही लूट लिया है।

विपक्ष के कई बड़े नेता होंगे शामिल

पत्रकारों ने पूछा कि इंडिया ग्रुप से कौन-कौन लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे इस पर लहजा  बदलते हुए अभय चौटाला बोले मैं पिछले चार-पांच दिनों से यही कम कर रहा हूं, जहां भी जाता हूं कि आप लोग यही  पूछते हैं और कोई सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे , ममता बनर्जी के राज्यसभा सदस्य, सीताराम हेचरी, सतपाल मलिक, हनुमान बेनीवाल, जयंत चौधरी, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव तेजस्वी यादव, चौधरी बिरेंद्र सिंह, आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा आएंगे। सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी निमंत्रण दिया गया है।

राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान  

राहुल गांधी को निमंत्रण पर अभय चौटाला ने कहा कि एक घर में एक व्यक्ति को निमंत्रण होता है।उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को इकट्ठा करने में चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का हाथ है इसकी शुरुआत उन्होंने फतेहाबाद में की थी। उन्होंने नीतीश कुमार की यह जिम्मेदारी लगाई थी और उन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाया। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो इंडिया का नाम खत्म करना चाहते हैं वह खुद खत्म हो जाएंगे।

भाजपा पर किया कटाक्ष

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए फिर बोले कि इस प्रदेश में हर रोज एक नई समस्या पैदा होती है हमारे मुख्यमंत्री हर रोज एक नई बात कहते हैं और मुख्यमंत्री की कई बात तो अपने आप एक समस्या है। इसलिए लोग परेशान हैं और इस सरकार को बदलना चाहते हैं।

Leave a comment