Haryana News : सर्विस रिवॉल्वर से अचानक चली गोली, SDM के गनमैन की हुई मौत

Haryana News : सर्विस रिवॉल्वर से अचानक चली गोली, SDM के गनमैन की हुई मौत

Jind News: हरियाणा के जींद में एसडीएम के गनमैन की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गनमैन की खुद की सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली जा लगी, जिसके चलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, SI रविंद्र हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। इन दिनों वह एसडीएम के गनमैन के तौर पर ड्यूटी पर तैनात थे। वह हिसार जिले के कपड़ों गांव के रहने वाले थे। आज सुबह रविंद्र वर्दी लगाकर क्वार्टर से ड्यूटी के लिए निकले थे। बता दें कि 54 वर्षीय रविंद्र पिछले 20 सालों से जींद में ही एसडीएम के गनमैन के तौर पर काम कर रहे थे।

गोली की आवाज से मची सनसनी

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद घायल पुलिसकर्मी को आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, आखिर रविंद्र को गोली कैसे लगी?

Leave a comment