Haryana Crime: पहले पत्नी और बेटे की हत्या, फिर खुद को दी खौफनाक सजा

Haryana Crime: पहले पत्नी और बेटे की हत्या, फिर खुद को दी खौफनाक सजा

Jind Crime: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के मेहरड़ा गांव में युवक ने पत्नी और बेटे की तेजधार हथियार से हत्या कर खुद को फांसी लगा आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना जुलाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया।

मेहरड़ा गांव निवासी 35वर्षीय सोनू लेबर की कॉपी बनाने का काम करता था। बीती रात उसने अपनी पत्नी 32वर्षीय पत्नी पिंकी और 10साल के बेटे हेमंत की तेजधार हथियार से हत्या दी। घटना का पता सुबह उस समय लगा जब सोनू के बड़े भाई का लड़का दूध लेने के लिए आया। तो मंजर को देख लड़के तेज आवाज लगाई। आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और उसने आस पास के लोगों को बुलाया। सोनू की 11साल पहले जींद जिले के बधाना गांव में शादी हुई थी।

जांच में जुटी गई पुलिस

गांव के सरपंच प्रतिनिधि मन्नू ने बताया कि मेरे पास सुबह मृतक के भाई का फोन आया था कि हमारे घर पर हादसा हो गया। जिसके चलते में मौके पर पहुंचा और मैंने देखा तो युवक ने खुद को फांसी लगाई हुई थी। युवक द्वारा अपनी पत्नी और बेटे का चाकू से गला काटा हुआ था जिसके चलते हमने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव को कब्जे में लिया।

पत्नी और बेटे की हत्या के बाद खुद की आत्महत्या  

पुलिस जांच अधिकारी रामरूप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मेहरड़ा गांव में सोनू नाम के युवक ने अपनी पत्नी और बेटे का गला काटकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a comment