
Haryana News:हरियाणा के जींद में पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी को यानी कांग्रेस को सलाह दी। उन्होंने कहा कि जो हरियाणा में आज बीजेपी की सरकार है उसका सबसे बड़ा कारण कांग्रेस पार्टी का संगठन का ना होना है अगर कांग्रेस पार्टी का संगठन 20 साल पहले बना होता तो आज बीजेपी पार्टी 20 सीट से भी ज्यादा नहीं ले पाती।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने जो भाजपा नेता अनिल विज को कारण बात नोटिस जारी किया है उसको लेकर कहा बीजेपी पार्टी में एक अनिल विज ही ऐसा नेता है जो बोलता है और तो कुछ बोलते ही नहीं है। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जीरो से ही आगे बढ़ा जाता है ऐसा नहीं है कि कांग्रेस वापसी नहीं करेगी जो दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का वोट बैंक था वह वोट बैंक है आप की नीतियों का शिकार हुआ है। जो फ्री की योजनाएं आम आदमी पार्टी ने देने का काम किया था उन्हीं बातों में कांग्रेस का वोट बैंक है। अब कांग्रेस का समय आने वाला है।
डिप्टी स्पीकर पर कसा तंज
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने संगठन का विस्तार करेगी और अच्छी बढ़त बनाने का काम करेगी। डिप्टी स्पीकर जो कह रहे हैं कि कांग्रेस को मोक्ष की प्राप्ति के लिए हम दुआ करते हैं। डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्ण मुंडा को ऐसे बयान नहीं देना चाहिए। मोक्ष की प्राप्ति उन्हीं के लिए की जाती है जो नहीं रहे हो। कांग्रेस पार्टी दोबारा फिर अपना मजबूत संगठन के साथ शुरुआत करेगी।
Leave a comment