Jhajjar Suicide: पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Jhajjar Suicide: पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Jhajjar Suicide: हरियाणा के झज्जर जिले के गांव पेलपा के खेतों में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली l घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही एफएसएल टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गयाl

जानकारी अनुसार मृतक की पहचान 31वर्षीय जयवीर पुत्र जगदीश निवासी गांव सौंधी जिला झज्जर के रूप में हुई है। मृतक शादीशुदा था जिसकी दो बेटी और एक बेटा है l मृतक गुरुग्राम में स्थित डेंसो कंपनी में काम करता थाl झज्जर के बादली से आए जांच अधिकारी एएसआई जिले सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के गांव पेलपा के खेतों में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है जिस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक के भाई अनिल के बयान पर कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment