Lok Sabha Election 2024: ‘हुड्डा जी अपने बेटे को CM बनाना चाहते हैं’ हरियाणा में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Lok Sabha Election 2024: ‘हुड्डा जी अपने बेटे को CM बनाना चाहते हैं’ हरियाणा में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Amit Shah in Jhajjar: हरियाणा के झज्जर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, "सोनिया गांधी अपने बेटे को PM बनाना चाहती हैं और हुड्डा जी अपने बेटे को CM बनाना चाहते हैं। जो बेटों के लिए काम करे वे झज्जर के युवाओं के लिए काम कर सकता है क्या?..."

अमित शाह ने कहा कि 2019 में एक बार फिर आपने मोदी जी की सरकार बनाई। पांच साल में कोर्ट का फैसला भी आ गया, भूमिपूजन भी हुआ और 22 जनवरी को मोदी जी ने श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर जय श्रीराम कर दिया।कांग्रेस पार्टी इतने वर्षों से वोट बैंक की लालच में धारा-370 को संभाल कर बैठी थी। मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा-370 को समाप्त कर कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करने का काम किया।

खड़गे पर अमित शाह ने कसा तंज

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि खड़गे जी कहते हैं कि हरियाणा के लोगों को कश्मीर से क्या लेना-देना है, लेकिन उनको मालूम नहीं कि हरियाणा का बच्चा-बच्चा देश के लिए जान देने को तैयार रहता है। ये कह रहे हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो, उसके पास एटम बम है। ये भारत को डरा रहे हैं। अरे राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो, हम भाजपा वाले हैं और नरेन्द्र मोदी जी के हम कार्यकर्ता हैं, हम एटम बम से नहीं डरते हैं। पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे।

कांग्रेस ने वोट बैंक की लालच में धारा-370 को संभाल कर बैठी थी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2019 में एक बार फिर आपने मोदी जी की सरकार बनाई। पांच साल में कोर्ट का फैसला भी आ गया, भूमिपूजन भी हुआ और 22 जनवरी को मोदी जी ने श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर जय श्रीराम कर दिया।कांग्रेस पार्टी इतने वर्षों से वोट बैंक की लालच में धारा-370 को संभाल कर बैठी थी। मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा-370 को समाप्त कर कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करने का काम किया।

Leave a comment