
Hisar Crime: हरियाणा के हिसार जिले के रानियां शहर के मुख्य बाजार में स्थित श्री गणेश मंदिर के दान पात्र पर हाथ साफ कर लिया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने रात को लगभग 1 बजे मंदिर के गेट का ताला तोड़कर लगभग 40 हजार रुपए उड़ा ले गए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
घटना की सूचना मंदिर के पुजारी दिलीप त्रिपाठी मंदिर के कमेटी को सूचना दी । त्रिपाठी की सूचना के अनुसार श्री गणेश मंदिर समिति के सदस्य ने एकत्रित होकर छानबीन की। जिसके इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है। इस बाद पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।
जांच में जुटी पुलिस
मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है, सीसीटीवी कैमरे में तीन अज्ञात चोरों की फुटेज सामने आई है जिसके आधार पर पुलिस जगह पर कार्रवाई कर रही है । आशंका जताई जा रही है कि नशा की प्रवृत्ति से जुड़े युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है ।

Leave a comment