Search KhabarFast

Press ESC to close

Hisar Bus Accident: हिसार में स्कूल बस के ब्रेक फेल, कई वाहनों को मारी टक्कर; बस में सवार थे 40 बच्चे

Hisar Bus Accident: हिसार में स्कूल बस के ब्रेक फेल, कई वाहनों को मारी टक्कर;  बस में सवार थे 40 बच्चे

Hisar Bus Accident:हरियाणा के हिसार में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे नंबर 9 पर डीपीएस स्कूल बस ने वाहनों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान स्कूल बस काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। स्कूल बस ने पहले दो से तीन वाहनों को टक्कर मारी, जिसके बाद एक बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया। बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद सभी बच्चों को दूसरी बस के जरिए स्कूल भेजा गया। साथ ही इस हादसे पर लोगों ने बताया कि बस चालक नशे में था। वहीं स्कूल ट्रांसपोर्ट इंचार्ज बलवंत के मुताबिक, बस के ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। चालक स्कूल के अंदर है। उस से मामले की जानकारी ली जा रही है।बारिश में बस के ब्रेक फेल हो गए जिस कारण चालक से बस नियंत्रण नहीं हो पाई और कई वाहनों को टक्कर लग गई। बस में सवार सभी विद्यार्थी सुरक्षित है।

बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को संभाला और उसे उपचार के लिए अस्तपाल भेजा। लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस को मामले से अवगत करवाया। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bullet Train: फ्लाइट जैसी लग्जरी और 320 की स्पीड, मुंबई-अहमदाबाद के बीच जल्द दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन

देश की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली यह हाईस्पीड ट्रेन भारत के रेलवे सेक्टर में नई क्रांति लाने जा रही है। 12 स्टेशनों वाले इस सुपरफास्ट कॉरिडोर में यात्रियों को फ्लाइट जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर इबोला अलर्ट, यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

दिल्ली एयरपोर्ट पर इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और DGHS यानी डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज ने यात्रियों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है।

Ola Uber Strike: दिल्ली-एनसीआर में ड्राइवरों की हड़ताल, ओला-उबर सेवाएं सामान्य रूप से जारी

दिल्ली-एनसीआर में टैक्सी, ऑटो और ट्रक ड्राइवरों ने तीन दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल में छोटे और बड़े ट्रक ड्राइवर भी शामिल हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast