
Kosli: हरियाणा के कोसली में गोली चलाकर भाग रहे युवकों को गांव के युवकों ने पकड़ लिया। गांव के युवकों के डर से घबराए युवक ने ख़ुद पर ही पिस्तौल तान ली। पुलिस और ग्रामीणों के पहुचने पर समझा कर युवकों को गिरफ़्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी में आए युवकों ने ख़ुशपुरा अड्डे पर दडोली ठेके के पास फ़ायर कर दिया। जिससे युवकों के साथ आए उसके साथी गाड़ी लेकर फरार हो गए। जबकि फ़ायर करने वाले युवकों ने भागने की कोशिश की परन्तु गांव के युवकों ने उन्हें खेतों में घेर लिया तो घबराए हुए युवक ने ख़ुद पर ही पिस्तौल तान ली।
पैसों के लेनदेन की बात आई सामने
खुशपुरा गांव के सरपंच बिल्लू ने बताया कि उनकी जाटूसाना पुलिस से फ़ोन आया था की उनके गांव में गोली चली है। और पुलिस ने उन्हें घटना स्थल पर बुलाया था । वहाँ जाकर देखा तो युवक ने ख़ुद के माथे पर बंदूक़ तान रखी थी। जिसे ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ से हिरासत में लिया । उन्होंने बताया कि अभी तक जो बात निकल कर आ रही है उसमे यही सामने आया है कि रेवाड़ी के युवकों का उनके गांव के अंकित और उसके साथी के साथ ऑनलाइन गेम में 16लाख रुपयों के लेनदेन की मामला था। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है उसके बाद ही पूरे मामले का पता चल पाएगा।
वीडियो में पैसों के लेनदेन का जीकर
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमे रेवाड़ी निवासी युवक ने अपने माथे पर पिस्तौल तान रखी है। वीडियो में युवक कहता सुनाई दे रहा है कि उसने गहने बेचकर पैसे ऑनलाइन ऐप में लगा दिए।
Leave a comment