Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: देश की पहली ‘डिमांड साइड मैनेजमैंट-एसी योजना’ का शुभारम्भ

Haryana: देश  की पहली ‘डिमांड साइड मैनेजमैंट-एसी योजना’ का शुभारम्भ

चंडीगढ़: हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने ऊर्जा बचत को प्रोत्साहन देने हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलु उपभोक्ताओं के लिए देश में अपनी तरह की पहली ‘डिमांड साइड मैनेजमैंट-एसी योजना’ का शुभारम्भ किया.इसके तहत प्रदेशभर में लोगों को 1.05 लाख ए.सी. न्यूनतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के 59 प्रतिशत तक छूट पर उपलब्ध करवाएं जाएंगे, जिसके लिए इच्छुक लोगों को 24 अगस्त 2021 तक आवेदन करना होगा.

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बुधवार को चंडीगढ़ में ऊर्जा बचत को प्रोत्साहन देने हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलु उपभोक्ताओं के लिए देश में अपनी तरह की पहली ‘डिमांड साइड मैनेजमैंट-एसी योजना’ का शुभारम्भ किया.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिजली विभाग ने डैकन, ब्लू स्टार तथा वोल्टाज सहित तीन नामी कम्पनियों के साथ समझौता किया है, जोकि लोगों की मांग पर 1.5 टन क्षमता का बिजली खर्च की बचत करने वाले स्प्लिट एसी कम मूल्य पर उपलब्ध करवाएं जाएंगे.

इसके तहत घरेलू उपभोक्ता अपने पुराने ए.सी. को भी बदलवा सकेंगे.इस प्रकार जहां उक्त कम्पनियां नए ए.सी. खरीदने और पुराने ए.सी बदलवाने पर उपभोक्ताओं को एमआरपी पर छूट देंगी.वहीं हरियाणा सरकार द्वारा भी इन पर सब्सिडी दी जाएगी.इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति बिजली विभाग के वेबपोर्टल https://acreplacementscheme.uhbvn.org.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अधिक सब्सिडी देने का प्रावधान किया है. इसके तहत शहरी क्षेत्रों में नया ए.सी खरीदने पर 2 हजार तथा पुराना ए.सी बदलवाने पर 4 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी. इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में नया ए.सी खरीदने पर 4 हजार तथा पुराना ए.सी बदलवाने पर 8 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी.

इस अलावा उपभोक्ताओं को नए ए.सी से बिजली के बिल में भी बचत होगी. ये ऊर्जा बचत करने वाले नए ए.सी लगाने से 3 स्टार तक के पुराने ए.सी की तुलना में 657 बिजली की यूनिट तथा करीब 5 हजार रुपए तक वार्षिक बचत होगी. इनके साथ ही कम्प्रैसर की 10 वर्ष तक और अन्य सभी उपकरणों पर एक वर्ष तक की वारंटी मिलेगी. इस योजना के तहत उपभोक्ता के घरों में नि:शुल्क ए.सी फिट करने की पूरी जिम्मेदारी अधिकृत डीलर की ही होगी.

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News:दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख घरों का होगा निर्माण; नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक बदलेगी तस्वीर

Delhi News:देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ती आबादी और आवास की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े स्तर पर शहरी विस्तार की तैयारी की जा रही है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की लैंड पूलिंग नीति के तहत करीब 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में लगभग 12 लाख नए घर विकसित करने की योजना है।

Tiger Shroff Firing Case: ‘डरने की जरूरत नहीं, दोषी बचेंगे नहीं’, टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर फडणवीस का सख्त संदेश

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सोमवार सुबह नागपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि धमकियां देने वाले अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मुंबई पुलिस पर भरोसा जताते हुए कहा कि पुलिस दोषियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast