Search KhabarFast

Press ESC to close

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले आधे घंटे तक रुके हमलावर? चश्मदीद ने खोले घटना के राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले आधे घंटे तक रुके हमलावर? चश्मदीद ने खोले घटना के राज

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ फुटबॉल क्लब से अपनी कार में निकल रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। इस घटना में अभिनेता बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए। मामले में मुंबई पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी टाइगर श्रॉफ से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और राज्य सरकार की ओर से मदद का भरोसा दिया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कैसे हुई गोलीबारी

घटना के प्रत्यक्षदर्शी और ऑटो रिक्शा चालक राकेश कुमार ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में गोलीबारी का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब 7 बजे घटनास्थल के आसपास लोग मौजूद थे। उनके मुताबिक, वहां तीन लोग संदिग्ध रूप से नजर आए थे। इनमें से एक मोटरसाइकिल पर था, जबकि दो अन्य गेट के पास और उससे कुछ दूरी पर खड़े थे।

राकेश कुमार के अनुसार, गोलीबारी शुरू होते ही एक व्यक्ति ने सामने से गोली चलाई, जिसका निशाना टाइगर श्रॉफ की सीट थी। वहीं, गेट के पास खड़े दूसरे व्यक्ति की ओर से चलाई गई गोली ड्राइवर के हाथ में लगी। हालांकि, घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई पुलिस ने गोलीबारी के मामले में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (DCP) मोहित गर्ग ने बताया कि टाइगर श्रॉफ फुटबॉल क्लब से कार में निकल रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं। इस घटना में अभिनेता को कोई चोट नहीं आई, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से की मुलाकात

गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार रात टाइगर श्रॉफ के आवास पर पहुंचे। उन्होंने अभिनेता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान टाइगर की मां आयशा श्रॉफ भी मौजूद थीं। मुलाकात के बाद शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में घटना की निंदा की। उन्होंने बताया कि टाइगर श्रॉफ के बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं। शिंदे ने कहा कि अभिनेता और उनका परिवार घटना के बाद सदमे में है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक हस्तियों को धमकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा भी दिया।

पांच राउंड फायरिंग की बात, पुलिस जांच जारी

एकनाथ शिंदे के मुताबिक, घटना के दौरान पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं और लोगों को डराने-धमकाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुंबई में पहले हुई गैंगवार की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मोहन सिस्टर्स पर टूटा दुखों का पहाड़, 72 साल की उम्र में पिता का हुआ निधन; सिंगर नीति मोहन ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Rip Brij Mohan Sharma: बॉलीवुड की गलियों में एक बार फिर मातम छा गया है। मोहन सिस्टर्स के नाम से जानने वाली नीति मोहन, शक्ति मोहन, कृति मोहन और मुक्ति मोहन के घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता बृज मोहन शर्मा का 15 अक्टूबर को निधन हो गया। सिंगर नीति मोहन ने 18 अक्टूबर 2026 रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

भाई जैसे अंदाज में दिखा ‘छोटा सिद्धू', गन जेस्चर विवाद में घिरे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता; दर्ज हुई शिकायत

Chota Sidhu gun gesture controversy: चडीगढ़ स्थित मानवाधिकार अंतर्राष्ट्रीय (पंजीकृत) के वकीलों ने मानसा उपायुक्त और जिला बाल संरक्षण इकाई के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर के लगभग ढाई वर्षीय छोटे बेटे सुखदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​छोटा सिद्धू के कल्याण की जांच की मांग की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast