Haryana Crime: दरिंदगी की शिकार हुई साढ़े तीन साल की बच्ची, 9 दिन बाद रोहतक पीजीआई में तोड़ा दम

Haryana Crime: दरिंदगी की शिकार हुई साढ़े तीन साल की बच्ची, 9 दिन बाद रोहतक पीजीआई में तोड़ा दम

Fatehabad Crime: हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में दरिंदगी की शिकार हुई बच्ची ने 9 दिन बाद रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 29 जून का मामला सामने आया था।

ग्रामीण इलाके में दरिंदगी का शिकार हुई मासूम साढ़े 3 साल की बच्ची ने आखिरकार 9 दिनों बाद रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। बच्ची को उसके पिता के ही जानकार दो लोगों द्वारा 29 जून को आधी रात को घर से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया था और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

29 जून को बच्ची के साथ हुई दरिंदगी

यह घटना 29 जून की रात की है। तब से बच्ची पीजीआई रोहतक में भर्ती थी। मासूम बच्ची के माता-पिता ने बताया था कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे डेढ़ 2 महीन पहले टोहाना के पास स्थित एक गांव में खेत मजदूरी करने के लिए आए थे।

Leave a comment