Faridabad suicide: फरीदाबाद में युवक की सुसाइड का पाकिस्तान कनेक्शन, मचा हड़कंप

Faridabad suicide: फरीदाबाद में युवक की सुसाइड का पाकिस्तान कनेक्शन, मचा हड़कंप

Faridabad suicide: हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक द्वारा घर के अंदर फांसी लगाने का मामला सामने आया है। इस मामले को पाकिस्तान से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक के मोबाइल से पुलिस ने जो व्हाट्सएप चैटिंग बरामद की है। उसमें पाकिस्तान से युवक को एक पाकिस्तानी नंबर से सुसाइड करने का चैट मिला और इस युवक ने अपने घर के अंदर फांसी से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मोबाइल की चाट लेकर इस मामले में अज्ञात पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में युवक के सब का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसने व्हाट्सएप पर चल रही पाकिस्तानी महिला से चैट के बाद अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों की माने तो उनका 34साल का बेटा अरुण ऑनलाइन घोटाले में फस गया था जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े हुए थे जहां से कोई लड़की इसके साथ चैट करती थी और इसे फांसी खा लेने के लिए दबाव डाल रही थी। जब इसने सुबह फांसी लगा ली और जब पुलिस ने उसे फोन को खोला तो उस समय भी उसका मोबाइल फोन चालू था जिसमें तमाम डिटेल सामने आई है। जिसमें उन्होंने उसे फांसी लेने का टास्क दिया हुआ था। इससे पहले की चैट को वह लोग डिलीट करवा देते थे। सबसे पहले घर वालों ने उसे फांसी पर लटके हुए देखा और शोर मचाया तो आज पड़ोस को जानकारी हुई।

फांसी लगाने के लिक किया गया मजबूर- पुलिस

उन्होंने बताया कि मृतक का नाम अरुण था जिसकी उम्र 34-35साल थी उसकी दो बेटियां भी है। उन्होंने बताया की अरुण को लाइव फांसी लेने के लिए मजबूर किया गयाऔर बाद में आखिरी मैसेज यह था कि मर गया या सोया पड़ा है। परिजनों ने कहा कि यह सुसाइड नहीं मर्डर है क्योंकि फांसी लेने के लिए उसे मजबूर किया गया । उन्होंने बताया कि उक्त नंबर पुलिस के पास है अब पुलिस ही जांच करेगी कि वह कौन लोग हैं और उनका क्या मकसद था।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं फरीदाबाद के डबुआ थाना के इचार्जविद्याधर के अनुसार, पड़ोसी गांव नवादा में अरुण नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के समय उसके मोबाइल की लाइव चैट चल रही थी। उन्होंने बताया कि यह मामला पाकिस्तानी एंगल से भी पुलिस देख रही है और इस मामले में जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना के संबंध में आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment