Search KhabarFast

Press ESC to close

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को सीएम सैनी ने किया नमन, कहा- आत्मनिर्भरता और स्वदेशी इसी मार्ग से होकर गुजरता है

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को सीएम सैनी ने किया नमन, कहा- आत्मनिर्भरता और स्वदेशी इसी मार्ग से होकर गुजरता है

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक सूरजकुंड में चलने वाले आत्मनिर्भर दीपावली मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया, इस बार सूरजकुंड दिवाली मेला का थीम आत्मनिर्भर भारत - स्वदेशी मेला है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेले में लगी अलग अलग स्टॉल्स पर जाकर स्टॉल के संचालकों को दीपावली मेले की शुभकामनाएं दी।

फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित किया। साथ ही असत्य पर सत्य की जीत के पावन पर्व विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंन कहा कि इस मेले के द्वारा शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने का अवसर मिलेगा। इस मेले की थीम आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी मेला बड़ा ही महत्वपूर्ण है। विकसित भारत के सपने को प्राप्त करने का मार्ग वोकल फॉर लोकल है। आत्मनिर्भरता और स्वदेशी इसी मार्ग से होकर गुजरता है।

आत्मनिर्भरता और स्वदेशी जरूरी है-सीएम नायब सैनी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि भारत को तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए आत्मनिर्भरता और स्वदेशी जरूरी है। मेले में लगे स्टालों में सभी उत्पाद स्वदेशी है। दीपावली मेले में कुछ परंपरागत उत्पादों और कलाकृतियों को भी शामिल किया गया। हरियाणा में पदमा स्कीम के तहत वन ब्लॉक वन प्रोडक्ट को प्रोत्साहितकिया गया। यहां सांस्कृतिक जोन में एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक भी देखने को मिली है।

सामाजिक एकता का महाकुंभ बनाने का काम करेंगे- सीएम सैनी  

देशके पारंपरिक भारतीय व्यंजनों की झलक भी यहां फूड जोन में देखने को मिलेगी। इस दीपावली मेले को केवल एक सांस्कृतिक उत्सव ना मना कर आत्मनिर्भरता, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता का महाकुंभ बनाने का काम करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

EPFO की नई योजना 'विश्वास 2026' शुरू, नियोक्ताओं को पुराने जुर्माने और विवाद निपटाने का मौका

EPFO ने 'विश्वास, 2026' नामक एकमुश्त विवाद समाधान योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य नियोक्ताओं को सरल डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से लंबे समय से लंबित क्षतिपूर्ति और जुर्माने से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए प्रोत्साहित करना, स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देना और मुकदमेबाजी को कम करना है।

इस दिन से गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें टर्मिनल-2 से होंगी संचालित, यात्रीयों से की गई खास अपील

लोकप्रिया गोपीनाथ बरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (LGBIA) ने घोषणा की है कि इंडिगो अपनी सभी उड़ानें 20 जुलाई को रात 12:01 बजे से टर्मिनल 2 (नया टर्मिनल) पर स्थानांतरित कर देगी।

PM-CM की गिरफ्तारी पर हटाने वाले बिल की रिपोर्ट टली, JPC ने मांगा और विचार-विमर्श

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गंभीर आपराधिक मामलों में पद से हटाने से जुड़े 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने शुक्रवार को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी देने का फैसला टाल दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast