
Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के फतेहपुर बिल्लौच गांव का गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त विवाद हो गया। इस विवाद में एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की गई। झगड़े के बीच एक व्यक्ति को गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय निवासी ज्ञानचंद के मुताबिक, वह खेती वाला की गली नंबर एक में रहते हैं। उनकी किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई थी। बुधवार की देर शाम दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके परिवार पर गोली चला दी। इस हादसे में उनके भाई देवेंद्र को गोली लगी है। वहीं दूसरी गोली एक अन्य व्यक्ति को लगी है। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें देवेंद्र की मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल व्यक्ति को पास एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल, इस मामले की जांच में जुट गई है।
Leave a comment