Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में मामूली कहासुनी में एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस के सामने ही हुई वारदात

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में मामूली कहासुनी में एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस के सामने ही हुई वारदात

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के ओल्ड थाना क्षेत्र की बसेलवा कॉलोनी में 2 अक्टूबर की देर रात मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। इस झगड़े में 45वर्षीय पनीर व्यापारी प्रवीण चौधरी की नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच में जुट गई। 

जानकारी के अनुसार प्रवीण चौधरी रात करीब 10:30बजे अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। रास्ते में वह अपनी दुकान से लगभग 6-7 दुकान आगे रुका और सामान लेने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद दो-तीन युवकों से उसकी कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। लड़ाई की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के बीच दोबारा झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपियों में से एक ने प्रवीण चौधरी के पेट में नुकीले हथियार से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें प्रवीण चौधरी सहित कुछ युवक आपस में झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में राजा नामक युवक को राउंडअप कर लिया है।

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि जिस आरोपी को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है उसे आरोपी का नाम राजा है। जिसके खिलाफ पहले ही कई अन्य मामले भी दर्ज है और हाल ही में वह बल पर बाहर आया हुआ था फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है जल्दी अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Jharkhand News:बोकरो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से पति-पत्नी और बहु की हत्या की

Triple Murder Causes Chaos:झारखंड के बोकारो से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बोकरो के नावाडीह थाने से लगभग ढाई किलोमीटर दूर कुकुरलीलवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये घटना सुबह 8 बजे की है।

Delhi News: इंद्रपुरी में अवैध जुए के अड्डे पर दिल्ली पुलिस का छापा, 15 जुआरियों को पकड़ा; ₹3.61 लाख नकद और अन्य सामान बरामद

Delhi Crime: दिल्ली के इंद्रपुरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑर्गनाइज़्ड क्राइम (संगठित अपराध) के खिलाफ लगातार चल रही मुहिम के तहत, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ़ ने इंद्रपुरी के E-ब्लॉक में दूसरी मंज़िल पर बनी एक झुग्गी में चल रहे अवैध जुए के अड्डे का पर्दाफ़ाश किया।

गुरुग्राम में नौकरी के पहले दिन लापता हुआ युवक, नहर किनारे मिली कार; दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत एक FIR दर्ज की है। यह FIR उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके में गुरुग्राम में अपनी नई नौकरी के पहले दिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मामला दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत दर्ज किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast