HARYANA CRIME: रोहतक में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या, तीन बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम

HARYANA CRIME: रोहतक में पिता-पुत्री की गोली मारकर हत्या, तीन बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम

ROHTAK CRIME: हरियाणा के रोहतक जिले के बोहर गांव में पिता और पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता का शव पशुओं के लिए बनाए गए कमरे में मिला, जबकि 13 वर्षीय बेटी का शव दूसरे कमरे में बेड पर पड़ा हुआ मिला। सूचना पर अर्बन स्टेट थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। रोहतक के एसपी उदय सिंह मीणा ने भी मौके का मुआयना किया।

इस मामले पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या किसी रंजिश को लेकर हो सकती है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है। गांव के लोगों ने बताया कि आज सुबह की यह वारदात है। यह खेतीबाड़ी करता था। जिसके परिवार में सुरेंद्र और उसकी बेटी और बेटा और मां रहती थी। किसी के साथ कोई रंजिश भी नही थी। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्ट मार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। एसपी रोहतक उदय मीना ने मौके पर जाकर जायजा लिया।

सुबह 6 बजे पुलिस को मिली थी सूचना

पुलिस के मुताबिक आज सुबह लगभग 6:00 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बोहर गांव के एक मकान में सुरेंद्र तथा उसकी बेटी निकिता का शव पड़ा हुआ है। जिन की गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना पर अर्बन स्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सुरेंद्र का शव घर में पशुओं के लिए बनाए गए कमरे में पड़ा हुआ था। जबकि निकिता का शव घर के ही दूसरे कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था। निकिता को तीन गोलियां मारी गई है, जबकि सुरेंद्र की दो गोली मारकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र और उनकी पत्नी का विवाद चल रहा था। जिसके चलते अदालत में सुनवाई भी जारी थी।

3 बाइक सवारों ने घटना को अंजाम दिया है-पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतक पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि 3 बाइक सवारों ने इस हत्या की घटना को अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गए। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच करने में जुटी हुई है। एसपी उदय सिंह मीणा ने कहा कि सुरेंद्र व उसकी पत्नी का घरेलू कलह के चलते आपसी विवाद चल रहा था। जिसके चलते रोहतक की अदालत में सुनवाई भी जारी थी और अभी कुछ दिन पहले ही अदालत में भी सुरेंद्र तथा उसकी पत्नी का झगड़ा भी हुआ था। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए भी जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

Leave a comment