Karnal ASI Murder: बेखौफ बदमाश! पुलिसवाले की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या

Karnal ASI Murder: बेखौफ बदमाश! पुलिसवाले की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या

Haryana News: हरियाणा के करनाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सैर पर निकले ASI की उसके घर के बाहर गोलियों से भुन कर हत्या कर दी गई। ASI संजीव यमुनानगर क्राइम ब्रांच में तैनात थे। वारदात के समय वो सैर कर रहे थे और इतने में बाइक पर सवार आए बदमाशों ने उनके सिर पर गोली मार दी।

 ये घटना करनाल के कुटेल गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, शाम के समय जब संजीव अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे तो दो बाइक सवार आते हैं और दो राउंड फायरिंग करते हैं। जिसमें पहली गोली संजीव के माथे पर लगती है तो वहीं दूसरी गोली कमर पर लगती है। आनन फानन में संजीव को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

इस वारदात के बाद पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंचीं। जांच में मौके से गोलियों के खोखे बरामद हुए। तो दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया। अभी कुछ ही वक्त पहले संजीव के भाई और पिता की भी मृत्यु हुई थी ऐसे में सारी जिम्मेदारियों का बोझ संजीव के ही कंधों पर था।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

संजीव हरियाणा पुलिस के जवान थे और यमुनानगर में स्टेट क्राइम ब्रांच में ASI थे। कुछ वक्त पहले ही संजीव ने अपना ऑपरेशन करवाया था और अब वो रोजाना ड्यूटी के बाद घर जाते थे। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Leave a comment