
Haryana News: चंडीगढ़ में हरियाणा निवास मे करीब ढाई घंटे तक भाजपा की बैठक चली। इस बैठक की कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी और बीजेपी के राष्टीय महासचिव विनोद तावड़े की अध्यक्षता की। बैठक के बाद सीएम नायब सैनी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव प्रचार के लिए जरूर जाएंगे। हरियाणा की तरह महाराष्ट्र और झारखंड में भी बीजेपी बहुत बड़े बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी।
हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश पूरी तरीके से हो चुका है। आम जनता को मोदी की नीतियों से लाभ हो रहा है मोदी की गारंटी पर जनता विश्वास करती है। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र झारखंड में भी बड़ा-बड़े जनादेश के साथ बीजेपी जीतेगी। मोदी जी जो कहते हैं वह पूरा करते हैं जो नहीं भी कहते हैं वह भी पूरा करते हैं।
नायब सैनी ने हरियाणा की जनता किया धन्यवाद
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं। प्रधानमंत्री की गारंटियों पर लोग विश्वाश कर रहे है। हमारे केंद्रीय ऑब्जर्वर नियुक्त हुए है। अबविधायक दल की बैठक होगी। इसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सीएम ने कहा शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी की गई है कल भव्य शपथ ग्रहण होंगा। एनडीए के नेता व केंद्रीय नेता भी इसमे शामिल होंगेविपक्ष के नेताओं को भी हमारे प्रदेश अध्यक्ष फोन करके दे रहे है। विपक्ष के लोगों का भी आशीर्वाद मिलेगा वो लोग जरूर आएंगे।
Leave a comment