Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में बिजली के तार के संपर्क में आने से किसान की मौत हो गई। बताया जाता है कि खेत के चारों ओर बिछाए गए खुले बिजली के तारों की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। पूरी घटना समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धमौन में खेत जूता कर लौट रहे किसान की बिजली के तार के संपर्क में आने से उसकी खेत में ही मौत हो गई।
मृतक किसान की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र निवासी पशुपति राय के रूप में हुई है। मृतक किसान के 6 बच्चे हैं बताया जाता है कि किसान जब खेत जुताई कर लौट रहे थे तभी गांव के ही एक अन्य किसान के मक्के लगे हुए खेत में चारों ओर नंगी तारों का घेरा लगा हुआ था उसी के संपर्क में आने से किसान की मौत हो गई घटना की जानकारी परिजनों को तब लगी जब वह घर नहीं लौटे, जब परिजनों ने खेत की ओर किस को ढूंढने निकले तो मक्के के खेत मे तार के पास उसकी लाश परी हुई थी।
घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी और अवैध रूप से खेतों में लगाए गए बिजली की नंगी तार मामले में गिरफ्तारी की मांग करने लगे हालांकि पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक किसान के परिजन का बताना है कि कल वह लगभग 10:00 बजे खेत की जुताई के लिए खेत पर गए थे। लेकिन वह लौट कर नहीं आए जब हम लोगों ने खोजबीन की तो मालूम चला कि वह गांव के ही बृजेश राय के मक्के की खेत के पास उनका शव पड़ा हुआ है। जब वहां पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी और उनके खेतों में बिजली की नंगी तार लगी हुई थी।