
चंडीगढ़: हरियाणा में इन दिनों भाजपा जजपा गठबंधन में दरार को लेकर रोजाना चर्चा हो रही है हालांकि कल हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने गठबंधन को आगे जारी रखने का इशारा किया है लेकिन कल और परसों हरियाणा के सभी 6 निर्दलीय विधायकों ने हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देव से मुलाकात की है। रानियां के निर्दलीय विधायक और हरियाणा सरकार में बने कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने भी कल बिप्लब देव से मुलाकात की है। रणजीत सिंह चौटाला ने दावा किया है कि उनका समर्थन हरियाणा सरकार के साथ है। सरकार के गठन के बाद से हम सरकार के साथ है।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने सिरसा आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जब 2019में हरियाणा में भाजपा को पूर्ण समर्थन नहीं मिला था उस समय भाजपा के 40विधायक बने थे 31विधायक कांग्रेस के थे जजपा के 10विधायक थे जबकि 7विधायक निर्दलीय बने थे। इसके साथ गोपाल कांडा और अभय चौटाला भी विधायक बने थे। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि जब हरियाणा में भाजपा को सरकार बनाने के लिए समर्थन की जरूरत थी तभी सभी विधायकों ने भाजपा को समर्थन देकर सरकार बनवाई। इसके साथ ही जजपा के 10विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर वे चुनाव जीतें थे इसलिए कांग्रेस में जाने का कोई मतलब नहीं था।
मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि जब हरियाणा में चुनाव का नतीजा आया तभी उसी दिन सभी निर्दलीय विधायकों ने बिना किसी कंडीशन के भाजपा को समर्थन दिया। निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बाद सरकार के पास 47 विधायक हो गए थे उसके बाद जजपा ने भी अपने 10 विधायकों के समर्थन के बाद विधायकों की संख्या 57 हो गई और उसके बाद विधायक गोपाल कांडा ने भी अपना समर्थन दे दिया जिसके बाद विधायकों की संख्या 58 हो गई। सरकार के गठन के बाद से हम सरकार के साथ है।
उन्होंने कहा कि बलराज कुंडू के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब 6 निर्दलीय विधायक सरकार के साथ है। गठबंधन टूटे तो भी सरकार के साथ है और अगर गठबंधन जारी रहे तो भी सरकार के साथ है। गठबंधन टूटने के बाद भी सरकार स्थिर है। सरकार को कोई खतरा नहीं है।
Leave a comment