Search KhabarFast

Press ESC to close

भूपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार को दी चेतावनी, कहा- जनहित के मुद्दों के लिए सीरियस नहीं लिया जा रहा है

भूपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार को दी चेतावनी, कहा- जनहित के मुद्दों के लिए सीरियस नहीं लिया जा रहा है

Haryana News: हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सैनी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल के खिलाड़ी की मैदान में मौत हो गई ये बहुत दुखद है। ये कहानी सिर्फ 2 जगह की नहीं है बल्कि पूरे हरियाणा का है। प्रदेश में बहुत बढ़िया स्टेडियम बने हुए है लेकिन रखरखाव नहीं है। सरकार को मृतक खिलाड़ी के परिवार को नौकरी देनी चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों के लिए सीरियस नहीं ले रही है। ये स्टेडियम हमारे प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बनाए गए थे। जो देश खेलो में आगे है वो विकसित देश है। हमने अपने समय में खिलाड़ियों के लिए बहुत काम किया था। बीजेपी के लिए हरियाणा का विकास नासूर बन गया है। मैं चेतावनी देता हूं कि हरियाणा सरकार तुरंत इन स्टेडियम को ठीक करवाए।

14 तारीखको दिल्ली में पब्लिक मीटिंग- हुड्डा

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र को पहले ये साफ करना चाहिए कि चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है या नहीं। केंद्र विधानसभा बनाने के लिए कभी हां करता है तो कभी ना करता है। चंडीगढ़ हमारी राजधानी है और हम इसमें जमीन देंगे। चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों की राजधानी है। केंद्र को चंडीगढ़ का स्टेटस साफ करना चाहिए। वोट चोर गद्दी छोड़ के मामले को लेकर दिया बयान। 14 तारीख को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में हमारी पब्लिक मीटिंग है। जिसमें राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधन करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘अपराधी ताकतों के खिलाफ लड़ते रहेंगे’ सिद्धारमैया ने राज्यसभा का प्रस्ताव ठुकराया, कहा-राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

Politics News: जैसे-जैसे कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव की तैयारी चल रही है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के सुझाव के बाद "स्वेच्छा से" अपना इस्तीफा दे दिया है, साथ ही उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह राज्य की राजनीति में बने रहेंगे और राज्यसभा में नहीं जाएंगे। पार्टी आलाकमान के निर्देशों के बाद, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में सौंप दिया।

‘देश को एक पढ़े-लिखे PM की ज़रूरत है’ CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर तंज कसा

POLITICAL NEWS: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 में आई रुकावटों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। केजरीवाल की यह टिप्पणी तब आई जब शुक्रवार को देश भर के कई CUET केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा में देरी होने की खबरें सामने आईं, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई।

Rahul Gandhi Delhi Visit: दिल्ली में राहुल गांधी का अलग अंदाज, ऑटो चालकों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल

Rahul Gandhi Delhi Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश की राजधानी में ऑटो-रिक्शा चालकों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, उन्हें ऑटो-रिक्शा चालक की वर्दी पहने हुए भी देखा गया। राहुल गांधी अपने आवास के बाहर चालकों से मिले और उनकी आजीविका, बीमा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर उनसे चर्चा की। बातचीत के दौरान, उन्होंने चालकों के साथ भोजन भी किया। एक ऑटो-रिक्शा चालक ने इसे "अनौपचारिक और अप्रत्याशित मुलाकात" बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast