Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA: रेवाड़ी में हुई CBI की रेड, 6 सदस्यों की टीम कर रही है जांच

HARYANA: रेवाड़ी में हुई CBI की रेड,  6 सदस्यों की टीम कर रही है जांच

रेवाड़ी: जम्मू-कश्मीर के एसआई भर्ती घोटाले के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई देश के 33ठिकानों पर छापे मार रही है। सीबीआई जम्मू, श्रीनगर, हरियाणा, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु और दिल्ली में ये छापेमारी कर रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, डीएसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के परिसरों पर भी यह छापेमारी जारी है। इसमें जम्मू-कश्मीर एसएसबी परीक्षा से जुड़े अधिकारी खालिद जहांगीर और अशोक कुमार के परिसर शामिल बताए गए है।

खबरों के मुताबिक सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में पिछले महीने भी 30ठिकानों पर छापेमारी की थी। सीबीआई ने एक कोचिंग सेंटर के मालिक, बीएसएफ के तत्कालीन चिकित्सा अधिकारी और जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के अधिकारियों समेत 33आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पिछले महीने जम्मू, श्रीनगर और बेंगलुरु सहित 30ठिकानों पर तलाशी ली गई थी।

इसी के चलते रेवाड़ी में भी सीबीआई की टीम ने आज सुबह सवेरे ही 7 बजे दस्तक दे दी। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि रेवाड़ी के मॉडल टाउन सहित हरियाणा में तीन स्थानों पर सीबीआई की यह रेड मारी जा रही है। खबरों के मुताबिक हरियाणा के रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के अलावा करनाल जिले में सीबीआई की छापेमारी बताई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फरीदाबाद की जनता को सीएम सैनी ने दिया बड़ा उपहार, कहा- सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धन्यवाद रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले से चयनित युवाओं को बटन दबा कर नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर भेजा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद एक औद्योगिक शहर ही नहीं बल्कि हरियाणा के आर्थिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है।

राहुल गांधी का LDF पर बड़ा आरोप, BJP-आरएसएस से सांठगांठ का किया दावा

केरलम के अलप्पुझा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरआरएस पर जमकर निशाना साधा।

नासिक में कुआं बना मौत की वजह, कार गिरने से एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत नौ सदस्यों की जान गई

Nashik Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक मारुति एर्टिगा कार 125फीट गहरे कुएं में गिर गई, जिसमें सवार एक ही परिवार के 9सदस्यों की मौत हो गई। सभी मृतक दरगोडे परिवार के हैं, जो दिंडोरी के इंदौर गांव के रहने वाले थे। यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast