आने वाले नगर निगम चुनावों में राजपूत समाज को भी हिस्सेदारी दी जाएगी- कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

आने वाले नगर निगम चुनावों में राजपूत समाज को भी हिस्सेदारी दी जाएगी- कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

Haryana cabinet minister Moolchand Sharma: हाल ही में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में महाराणा प्रताप भवन के निर्माण कार्य के लिए 21 लाख रुपए की घोषणा की। जिसके चलते आज राजपूत समाज की सरदारी ने मंत्री के कार्यालय पहुंचकर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का धन्यवाद किया। इस मौके पर राजपूत समाज ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के समक्ष मांग रखते हुए निगम में राजपूत समाज की हिस्सेदारी की बात कही। तो वही कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी राजपूत समाज की मांग को मानते हुए आश्वासन दिया कि आने वाले नगर निगम चुनावों में राजपूत समाज को भी हिस्सेदारी दी जाएगी।

फरीदाबाद राजपूत समाज के प्रधान प्रताप भाटी ने मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने धन्यवाद करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री मिलते हैं शर्मा के समक्ष उन्होंने महाराणा प्रताप भवन बल्लभगढ़ में बनाने की बात रखी थी। इसको कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने एक ही कलम 21 लाख रुपए दिए हैं। इसके लिए वह कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का धन्यवाद करते हैं।

वही राजपूत समाज की निगम में हिस्सेदारी को लेकर भी प्रताप भाटी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस बार राजपूत समाज को आश्वासन दिया है कि निगम में इस बार राजपूत समाज के हिस्सेदारी रहेगी जिसके लिए वह और उनका समाज कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा का धन्यवाद करते हैं।।

Leave a comment