HBSE 10th Result Out: हरियाणा बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट जारी, 92.49% छात्र हुए पास

HBSE 10th Result Out: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने आज, 17 मई 2025 को कक्षा 10वीं के वार्षिक परीक्षा जारी कर दिए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर दोपहर में रिजल्ट का लिंक आ गया है। इस वर्ष, कुल 2,71,499 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 92.49% छात्र पास हुए। इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में ज्यादा है।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
-
छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर।
-
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डाल कर इंटर करें।
-
जिसके बाद रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में,
-
छात्र डिजिलॉकर (digilocker.gov.in) के माध्यम से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
इसके अलावा, (SMS) के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकतें है।
कम्पार्टमेंट या री-चेकिंग
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अगले महीने में री-इवैल्यूएशन या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सभी विषय का शुल्क देना होगा। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में असफल हो गया है, तो वह जुलाई 2025 में होने वाली कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। हालांकि, दो से अधिक विषयों में असफल होने वाले छात्रों को अगले साल परीक्षा देनी होगी।
Leave a comment