Search KhabarFast

Press ESC to close

नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर भूपेंद्र हुड्डा ने हाई कमान का किया शुक्रिया, राव नरेंद्र सिंह को लेकर कहीं बड़ी बात

नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर भूपेंद्र हुड्डा ने हाई कमान का किया शुक्रिया, राव नरेंद्र सिंह को लेकर कहीं बड़ी बात

चंडीगढ़:  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने पर कांग्रेस हाईकमान, खासतौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि फिर से विधायक दल का नेता चुनकर पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसपर वो खरा उतरने की भरपूर कोशिश करेंगे। जनता जनार्दन के मुद्दों को उठाने, सकारात्मक व संघर्षशील विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को भी हार्दिक बधाई दी है। हुड्डा ने उम्मीद जताई कि राव नरेंद्र पार्टी को मजबूत करने व आगे बढ़ने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पूर्व अध्यक्ष चौधरी उदयभान के कार्यकाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि चौधरी उदयभान के नेतृत्व में पार्टी का वोट बैंक और दोनों बढ़े। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

आज विकास के हर एक पैमाने पर पिछड़ गया है-  हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 साल से सत्ता में होने के बावजूद बीजेपी के पास ना गिनवाने के लिए कोई उपलब्धि है और ना ही दिखाने के लिए कोई काम। 2014 से पहले जो हरियाणा प्रति व्यक्ति, आय प्रति व्यक्ति निवेश और विकास में नंबर वन था, आज वह विकास के हर एक पैमाने पर पिछड़ गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast