Bhiwani Suicide: मानसिक परेशानी के चलते युवक ने उठाया गलत कदम, फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

Bhiwani Suicide: मानसिक परेशानी के चलते युवक ने उठाया गलत कदम, फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

Bhiwani Suicide: हरियाणा के भिवानी के शास्त्री नगर क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय युवक ने घर मे फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई।

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक टिंकू के परिजनों के बयान पर पाया गया कि वह मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते उसने गलत कदम उठाया है। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया।साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

Leave a comment